आरोपी से 129 पाव देशी मसाला शराब कीमती 14190 रूपये को जप्त किया गया।

बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा बलौदाबाजार-भाटापारा के आदेशानुसार,व   अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा के निर्देशन पर थाना प्रभारी निरीक्षक मंजूलता राठौर थाना सिमगा के मार्ग दर्शन में समस्त अधिकारी/कर्मचारी को थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध रूप से शराब जुआ, सट्टा पर सक्त कार्यवाही करने का दिशा निर्देश दिया गया था जिसके तारतम्य में दिनांक 30/06/2023 को थाना सिमगा के सउनि विष्णु टण्डन, सउनि नरेंद्र मारकण्डेय स्टाप  आर.547, मआर.491 के साथ देहात पेट्रोलिंग जुर्म जरायम पता साजी पर रवाना हुये थे दौरान पेट्रोलिंग जरिये मुखबिर सूचना पर आरोपी कलीराम निषाद पिता चैतराम निषाद उम्र 49 साल साकिन तुलसी थाना सिमगा जिला बलौदा बाजार भाटापारा छ0ग0 को अपने ब्यारा कोठार ग्राम तुलसी मे भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतू रखे पकड़ा गया है जिसके कब्जा से एक मटमैला रंग के बेग में 70 पाव देश मसाला मदिरा प्रत्येक में 180 ML भरी हुयी है एवं एक सफेद रंग के बिमल गुटखा बेग अंदर 59 पाव देशी मसाला मदिरा कुल 129 पाव देशी मदिरा मसाला जुमला 23.220 बल्क लीटर शराब कीमती 14190 रूपये को समक्ष गवाहन मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया । आरोपी कलीराम निषाद के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट पाये जाने से विधिवत दिनांक 30/06/2023 को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनो को दिया । मौके पर देहाती नालसी 0/23 धारा 34(2)  आबकारी एक्ट कायम कर थाना पहुंचकर आरोपी के विरूद्ध असल नंबरी कायम कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण गैरजमानतीय होने से चेक लिस्ट तैयार कर आरोपी कलीराम निषाद को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है ।

सम्पूर्ण कार्यवाही निरीक्षक मंजूलता राठौर थाना प्रभारी सिमगा के मार्गदर्शन में सउनि विष्णु टण्डन, सउनि नरेंद्र मारकण्डेय आरक्षक 547 बब्बू साहू, महिला आरक्षक 491 अहिल्या वर्मा द्वारा किया गया है ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version