गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, फिंगेश्वर में रावे के छात्रों का संस्थान संलग्नीकरण किया गया। इस क्रम में रावे के छात्र आगामी 14 दिनों की अवधि के लिए कृषि विज्ञान केंद्र, महासमुंद में संलग्न हुए। इस कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि विज्ञान केंद्र, महासमुंद के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं केवीके प्रमुख, डॉ. आर. एल. शर्मा द्वारा किया गया। इस संस्थान संलग्नीकरण के दौरान विषय वस्तु विशेषज्ञ, डॉ. कुणाल चंद्राकार के सनिध्य मे छात्रों को कृषि विज्ञान केंद्र की कार्यप्रणाली, विभिन्न विस्तार गतिविधियों, किसान प्रशिक्षण कार्यक्रमों, प्रदर्शन इकाइयों, ऑन-फार्म ट्रायल्स तथा अनुसंधान एवं विस्तार के समन्वय की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। छात्रों को फसल उत्पादन, उद्यानिकी, पशुपालन एवं अन्य सहायक कृषि उद्यमों से संबंधित व्यावहारिक एवं क्षेत्र आधारित ज्ञान प्राप्त होगा। यह संस्थान संलग्नीकरण छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा, क्योंकि इससे उन्हें कक्षा में अर्जित सैद्धांतिक ज्ञान को व्यवहार में लागू करने का अवसर मिलेगा। परिणामस्वरूप, छात्रों की व्यावहारिक दक्षता, समस्या-समाधान क्षमता तथा कृषि विस्तार के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित होगी।। इस संस्थान संलग्नीकरण का आयोजन कार्यक्रम समन्वयक श्री लेखराम वर्मा एवं सह-समन्वयक डॉ. अविनाश कुमार गौतम के द्वारा किया गया।
There is no ads to display, Please add some
