दीप प्रज्ज्वलन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मेधावी छात्रों के सम्मान से गूंजा परिसर

 

छुरा (गंगा प्रकाश)। निजी कचना ध्रुवा महाविद्यालय में छात्रसंघ के तत्वाधान में शुक्रवार को 21वां वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह बड़े ही उत्साह, गरिमा और सांस्कृतिक रंगों के बीच संपन्न हुआ। पूरे महाविद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था और कार्यक्रम को लेकर छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। समारोह में शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक समरसता की झलक एक साथ दिखाई दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी रहीं। विशिष्ट अतिथियों में नगर पंचायत अध्यक्ष लुकेश्वरी निषाद, जिला पंचायत सदस्य शिवांगी चतुर्वेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष खोमन चंद्राकर, जनपद सदस्य मुंगेश्वरी अशोक ठाकुर, ग्राम पंचायत खरखरा की सरपंच लता ध्रुव, पार्षद बलराज पटेल, पत्रकार संघ अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विभिन्न सामाजिक संगठनों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिनमें साहु समाज, झेरिया यादव समाज, चंद्राकर समाज, ध्रुव गोंड समाज, सिन्हा कलार समाज, बंजारा समाज, राज गोंड समाज, केवंट (निषाद) समाज, कंवर समाज, सेन समाज, निर्मलकर समाज, केसरिया यादव समाज, सतनामी समाज, पटेल समाज, कनौजिया समाज, अमात गोंड समाज, भोरथीया यादव समाज और ब्राह्मण समाज शामिल रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य, प्रबंधन समिति के सदस्य, छात्रसंघ पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

CG NEWS : बीच सड़क ‘थप्पड़ कांड’ ट्रैफिक जवान ने युवक को जड़ा तमाचा, तो युवक ने भी कर दिया पलटवार; वीडियो वायरल

समारोह की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत गीत की मधुर प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय और गरिमामय बना दिया।

मुख्य अतिथि रूपकुमारी चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि केवल पुस्तक ज्ञान ही नहीं, बल्कि खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और व्यावसायिक कौशल जैसे सिलाई-बुनाई, हस्तशिल्प एवं अन्य रोजगारोन्मुखी गतिविधियों में भी आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में आत्मनिर्भर बनना अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थियों को अनुशासन, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच को अपनाकर अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने महाविद्यालय परिवार को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को मेहनत, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि वार्षिक स्नेह सम्मेलन जैसे आयोजन छात्रों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे छात्रों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलता है और उनके भीतर आत्मविश्वास का संचार होता है।

https://www.facebook.com/share/1AgrGj1aqQ/

कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह के इस विशेष अवसर पर विद्यार्थियों के चेहरे पर गर्व और खुशी स्पष्ट झलक रही थी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोकनृत्य, देशभक्ति गीत, समूहगान, नाट्य प्रस्तुति और पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुत कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

Naxal IED Recovery News : मौत का जाल नाकाम सड़क के नीचे मिले 2 शक्तिशाली बम, सुरक्षा बलों ने किया डिफ्यूज

महाविद्यालय प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कार, नैतिकता और सामाजिक चेतना से भी जोड़ना है। उन्होंने सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक आयोजनों के माध्यम से छात्रों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता रहेगा।

https://www.facebook.com/share/18ABG4ji3x/

कार्यक्रम का सफल संचालन छात्रसंघ पदाधिकारियों द्वारा किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ समारोह का समापन हुआ। पूरे आयोजन ने यह संदेश दिया कि शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक एकता के माध्यम से ही समग्र विकास संभव है। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावकों और नागरिकों की उपस्थिति ने इसे एक यादगार आयोजन बना दिया।

https://youtube.com/@gangaprakash00?si=se-X1U2speKafumm


There is no ads to display, Please add some

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version