गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। सनातनियों का उत्साह राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह में सिर चढ़कर बोल रहा है। पालक तो पालक छोटे छोटे बच्चे भी इस समय का राममय वातावरण एवं आसपास का माहौल देखकर सुनकर खुद भी इस वातावरण में रमने स्वमेव उत्साह दिखा रहे है। इस समय घर घर का माहौल राममय हो गया है। बोहरा जैन परिवार के छोटे छोटे बच्चों को जब राम की झांकी, राम का दरबार बनाकर उसमें राम-लक्ष्मण बनाकर बैठाया गया तो उनके द्वारा किए जा रहे सहयोग एवं उत्साह से घर के सदस्यों का उत्साह एवं खुशी देखते ही बन रही थी। बोहरा जैन परिवार के निरंजन कुमार प्रवीण कुमार बोहरा के नाती एवं अपूर्वा-अनंत, अमन-अनिशा एवं रौनक-अदिति के पुत्र-पुत्रिया बाबा अधिराज, बॉस हितार्थ एवं प्रिंसेस अराध्या को घर में राम दरबार एवं रामजी के घोड़े की झांकी में राम-लक्ष्मण बनने कहा गया तो इतने छोटे छोटे बच्चे सहर्ष, पूरा सहयोग देने लगे और झांकी के मध्य राम-लक्ष्मण का रूप लेकर काफी देर तक इस उत्सव का न सिर्फ आनंद लिया बल्कि पूरे परिवार सहित लगभग 50 परिवारों की कॉलोनी को जैसे जैसे खबर लगती गई सभी परिवारों ने राम दरबार, रामजी के घोड़े और इन बच्चों के प्रदर्शन का जमकर लुत्फ उठाते हुए काफी मनोरंजन किया। परिवार के निरंजन प्रवीण बोहरा जैन ने कहा कि 22 जनवरी का उत्साह लोगों के रोम रोम से प्रकट हो रहा है। सभी अपने अपने तरीके से इस दिन को यादगार एवं स्मरणीय बनाने में लगे है। हमारे परिवार ने भी रामजन्म मूर्ति प्रतिष्ठा समारोह को पूरे परिवार के साथ मनाने का निर्णय लिया तो धीरे धीरे योजना बनती गई और देखते देखते बिना किसी पूर्व योजना के इतना अच्छा एवं यादगार आयोजन हो गया। इसमें हमारे परिवार के नवजात छोटे छोटे बच्चों का स्वस्फूर्त उत्साह से किया सहयोग एवं उनकी प्रस्तुति हमें आजीवन याद रहेगी। इस आयोजन में कॉलोनी वालों का उत्साह भी काफी प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय रहा।
22 जनवरी का उत्साह श्रद्धालुओं के साथ साथ छोटे छोटे बच्चों में भी दिख रहा, बच्चें स्वस्फूर्त कर रहे सहयोग
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
