27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की जीत, गरियाबंद में जबर्दस्त जश्न, भाजपा ने मिठाई बांट मनाई खुशी

 

दिल्ली में कमल खिलाया है गरियाबंद में भी कमल खिलाएंगे – संतोष उपाध्याय

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। दिल्ली विधानसभा चुनाव में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद देश भर में भाजपा जश्न मना रही है। गरियाबंद में भी जिला मुख्यालय सहित कई ब्लॉक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फटाखे फोड़ कर जीत की खुशी मनाई। इस दौरान भाजपाइयों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। साथ ही जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में अलग ही उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर जिला मुख्यालय गरियाबंद में भी शनिवार शाम तिरंगा चौक में भाजपा कार्यकर्ता एकजुट हुए। कार्यक्रम में पूर्व राजिम विधायक संतोष उपाध्याय, जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष सुमीत पारख, पूर्व नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

 इस दौरान पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 27 साल बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक और रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। कांग्रेस का तो पूरा सूपड़ा साफ हो गया है वही सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की भी करारी हार हुई है।

पूर्व विधायक ने कहा कि यह दिल्ली की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अटूट विश्वास और केंद्र सरकार जनकल्याणकारी कार्यों का परिणाम है कि दिल्ली की जनता ने भ्रष्टाचार और जुमलेबाजी की सरकार को वहां से उखाड़ फेंका। उन्होंने कहा की दिल्ली में कमल खिलाया है, गरियाबंद में भी कमल खिलाएंगे।

इस दौरान जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने कहा कि 27 साल बाद दिल्ली में अब विकास की नई सुबह होगी। मंडल अध्यक्ष सुमित पारख ने भाजपा की जीत पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस दौरान भाजपा वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह हुंदल, रिखीराम यादव, आशीष शर्मा, अजय रोहरा, मिलेश्वरी साहू, घनश्याम सिन्हा, नंदा स्वामी, सागर मयाणी, परस विनय दासवानी, रिजवान मेमन, देवांगन, प्रीतम सिन्हा, प्रह्लाद ठाकुर, बिंदु सिन्हा, पुष्पा साहू, मधु देवांगन, सरला उईके, प्रकाश सोनी, यश मिश्रा, नमन सेन, प्रतीक सिंह, अर्चना उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version