प्रकाश कुमार यादव
गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार एसआईआर हेतु गणना पत्रकों का शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण करने वाले 3 बीएलओ को अपर कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी भी उपस्थित थे। अपर कलेक्टर ने सभी बीएलओ को उनकी निश्ठा, समयबद्धता और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं और भविश्य में भी निर्वाचन कार्य को उसी प्रतिबद्धता व पारदर्शिता के साथ संपादित करने का आव्हान करते हुए कहा कि बीएलओ निर्वाचन प्रक्रिया की नींव होते है जिनकी मेहनत से मतदाता सूची का अद्यतन कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होता है। विशेश गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत मतदाता सूची के शुद्धिकरण तथा नए मतदाताओं के पंजीयन कार्य में गणना पत्र प्रदान करने एवं गणना पत्रों को डिजिटाइज में उत्कृश्ट कार्य करने वाले फिंगेश्वर विकासखंड के 3 बीएलओ को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भगवान सिंह उइके ने सम्मानित किया। इनमें विधानसभा राजिम के मतदान केन्द्र 193-प्रा. शा. भवन परतेवा अ के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भारती सेन, मतदान केन्द्र 82-प्रा. शा. भवन परसदाजोशी अ के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ईश्वरी साहू, मतदान केन्द्र 117-प्राथमिक शाला भवन गनियारी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लीलाबाई साहू शामिल इन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version