फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर जिले के स्वास्थ्य कर्मचारी 4 जुलाई से अनिश्चितकालीन आंदोलन पर रहेंगे। संघ के जिला अध्यक्ष नितेश कुमार सिन्हा ने बताया छत्तीसगढ़ के समस्त नियमित संविदा जीवनदीप स्वास्थ्य कर्मचारियों का सबसे बड़े संगठन द्वारा 24 सुत्रीय महत्वपूर्ण और जायज मांगों को पूरा करवाने आंदोलन कर रहे हैं। हड़ताल अवधि में मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उप स्वास्थ्य केंद्र की सेवाएं बाधित होगी। स्वास्थ्य कर्मचारियों के प्रति लगातार असंवेदनशील के कारण हड़ताल पर जाना पड़ रहा है।
There is no ads to display, Please add some
