अशोक अग्रवाल

दुर्ग(गंगा प्रकाश)। उतई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खोपली मैं 11 सितंबर की दोपहर को बहे मैकेनिकल इंजीनियर का आज सुबह शव ग्राम डूंडेरा के पास मिला। घटनास्थल से करीब 6 से 7 किलोमीटर की दूरी बताई गई है। एसडीआरएफ की टीम के द्वारा शव को उतरी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

गौरतलब हो कि पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर नवजोत सिंह पिता जोगिन्द्र सिंह उम्र 28 साल एमआईजी-2 क्वार्टर नंबर 747 वर्ल्ड बैंक कालोनी ढाचा भवन कुरूद का रहने वाला था। 11 सितंबर को दो दोस्तों में आकाश सिंह पिता अजीत सिंह उम्र 29 साल सा० गांधी नगर कोसानाला सुपेला, मनीष पांचाल पिता सुरजीत सिंह उम्र 21 साल सा० कुरूद भाठापारा चौक सरकारी स्कुल के पास अपनी बाइक से दोस्त के घर गया था । फिर तीनो बाइक से दोपहर 12 बजे घुमने के लिए मरोदा होते हुए उतई आये वहा होटल से खाने का सामान लेकर नहर किराने खोपली में करीबन 02.00 पहुचे। वहा पर बाइक खडी कर तीनो नहर में टहल रहे थे।

तभी पानी बरसने लगा तो मनीष पांचाल एवं आकाश सिंह पास में बने गोठान में बने शेड कि ओर जाने लगे नवजोत सिंह को भी चलो कहने पर, बोला कि नहर पानी के साथ एक सेल्फी लेकर आता हू । थोड़ी देर बाद नवजोत ने आवाज लगाया की उसका फोन पानी में गिर गया। तब आकाश और मनीष पांचाल नहर के उपर आये तो नवजोत सिंह पानी के अदंर था जो करीबन 02.30 बजे का समय था और नहर में बह रहा था तब आकाश और मनीष आस पास वालो को मदद के लिये आवाज लगाये तो नहर में काम करने वाले 4- 5 लोग नहर में कुदे काफी तलाश किये और बोले कि नवजोत सिंह नही दिख रहा है। मनीष पांचाल और आकाश सिंह द्वारा डायल 112 में कॉल किये। इस पर चिता 01, चिता 02 एवं उतई पुलिस मोके पहुच कर गोताखोर के द्वारा तलाश किये नवजोत सिंह का पता नही चला। 11 सितंबर की शाम 4:00 बजे से लगातार एसडीआरएफ दुर्ग की टीम के द्वारा मैकेनिकल इंजीनियर युवक नवजोत सिंह के शव की लगातार तलाश की जा रही थी परंतु करीबन 40 घंटे के बाद आज घटनास्थल से लगभग 6 से 7 किलोमीटर दूर सुबह ग्राम डूंडेरा के पास मिला है। शो को एसडीआरएफ टीम के द्वारा उत्तर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version