गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। बाजार की मंदी के चलते लोहा बाजार में भारी गिरावट आ गई है। अंचल में सरिया इन दिनों अपने पांच वर्ष के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है। इन दिनों फैक्ट्रियॉ में सरिया 49,000 रूपये प्रति टन और रिटेल में 53,000 रूपये टन बिक रहा है। लोहा कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में कीमतों में और गिरावट आ सकती है। इससे पहले जुलाई 2019 में सरिया 49 हजार रूपये प्रति टन के स्तर पर पहुंचा था। इसके बाद से लोहा बाजार में तेजी आने का क्रम शुरू हुआ था। अगर महीने भर में ही देखा जाए तो सरिया की कीमतों में 6000 रूपय प्रति टन की गिरावट आ गई है। मालूम हो कि वर्ष 2022 मार्च महीने में सरिया अपने सबसे उच्चतम शिखर पर पहुंच गया था और उस दौरान इसके दाम 80 हजार रूपये प्रति टन हो गए थे।
There is no ads to display, Please add some
