बिहार में चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं अब चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल 5 आरोपियों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल 5 आरोपियों को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से पकड़ लिया है। फिलहाल उसी जगह पुलिस टीम सभी से पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस अधिकारी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। बता दें कि जेल में बंद गैंगस्टर शेरु सिंह नाम के अपराधी ने सुपारी देकर करवाई है।

Aaj ka Rashifal 19 July 2025: इन 4 राशि वालों को मिल सकता है धोखा, आंख मूंदकर न करें भरोसा!

हत्या के बाद घर गया था तौसीफ

सूत्रों के अनुसार घटना के बाद तौसीफ अपने पटना के फुलवारी शरीफ स्थित घर गया। वहां से अपनी बहन, मां और पिता को लेकर गया चला गया। फिर सबको गयाजी छोड़कर वहां से पश्चिम बंगाल चला गया। पुलिस ने तौसीफ के परिवार वालों से भी पूछताछ की थी। शूटरों को शरण देने वाले, बाइक और हथियार उपलब्ध कराने वाले कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इन लोगों से पूछताछ की जा रही है।

दो शूटरों ने चंदन से की थी मुलाकात

वहीं हत्या के दौरान सीसीटीवी में जो 5 शूटर दिख रहे हैं, उनमें से 2 चंदन से मिलने बक्सर के सोनबरसा स्थित उसके गांव भी गए थे। पुलिस ने शेरू से भी पुरुलिया जेल में पूछताछ की है। चंदन के परिवार वालों के अनुसार शेरू ने पैरोल पर चंदन के बाहर आने के बाद दो बार चन्दन से बात भी की थी। शेरू ने चंदन की हत्या के लिए 10 लाख की सुपारी दी थी। वहीं इस मामले में कल रात डीजीपी ने समीक्षा बैठक की थी।

गैंग को लीड कर रहा था तौसीफ

बता दें कि इससे पहले पटना पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल कुछ शूटर्स की पहचान किए जाने का दावा किया था। पुलिस के मुताबिक इस शूटआउट को फुलवारी शरीफ का रहने वाला तौसीफ उर्फ बादशाह लीड कर रहा था। उसके साथ अन्य शूटर्स के नाम मन्नू, सूरजभान और भिंडी उर्फ बलवंत सिंह हैं। अस्पताल में घुसे पांचवें शूटर की पहचान की जा रही है। वहीं एक आरोपी अस्पताल के बाहर खड़ा था, जिसकी पहचान बाकी थी। इस शूटर गैंग का सरगना तौसीफ फुलवारी शरीफ का रहने वाला है, जबकि अन्य शूटर बक्सर के हैं। इनमें से शूटर मन्नू बक्सर के बेलाउर का, बलवंत बक्सर के लीलाधरपुर गांव का है।

जोस बटलर ने किया बड़ा कारनामा, टी20 क्रिकेट में कोहली-गेल के साथ बने इस स्पेशल क्लब का हिस्सा

हत्या का वीडियो भी बनाया

चंदन मिश्रा की हत्या करने वाले शूटर कितने बेखौफ थे, इसकी एक और बानगी सामने आई है। पता लगा है कि मुख्य शूटर तौसीफ उर्फ बादशाह ने हत्या का वीडियो भी बनाया था। अस्पताल में हुई गोलीबारी में चंदन की देखरेख कर रहे बक्सर के दुर्गेश पाठक के पैर के अंगूठे में गोली का छर्रा लगा है, जबकि कमरे में मौजूद एक अन्य शख्स कृष्णकांत पांडे जान बचाने के लिए बाथरूम में घुस गए। ये भी खुलासा हुआ है कि पांच नहीं बल्कि 6 शूटर्स थे जो चंदन मिश्रा के मर्डर के लिए अस्पताल आए थे। इनमें से पांच अस्पताल के अंदर गए, जबकि एक बाहर ही रहा। मर्डर के बाद ये लोग हथियार लहराते हुए फरार हो गए।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version