अवैध कोल लेवी वसूली मामले में लिप्त हेमंत जायसवाल एवं चन्द्रप्रकाश जायसवाल गिरफ्तार
रायपुर ।अवैध कोल लेवी वसूली मामले में ब्यूरो में दर्ज अपराध क्रमांक 03/2024, धारा 7, 7-ए, 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, धारा 120बी, 384, 420 भादंवि. की विवेचना के तारतम्य में दिनांक 13 जून 2024 को हेमंत जायवाल, बिलासपुर एवं चन्द्रप्रकाश जायसवाल, कोरबा को अपराध में संलिप्तता के आधार पर ईओडब्ल्यू द्वारा गिरफ्तार किया गया था । उक्त आरोपियों को आज दिनांक 14 जून 2024 को माननीय विशेष न्यायालय (भ्र.नि.अधि.) रायपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा दिनांक 20 जून 2024 तक उक्त आरोपियों को पुलिस रिमांड पर ब्यूरो को सौंपा गया है। उक्त दोनों आरोपी आरंभ से ही अवैध कोल लेवी वसूली में सक्रिय रहे हैं। इनसे पूछताछ पर नये तथ्यों का खुलासा होने की पूर्ण सम्भावना है ।
There is no ads to display, Please add some
