विनय सिंह
दुर्ग(गंगा प्रकाश)। दुर्ग नगरीय निकाय क्षेत्र में साफ-सफाई का ध्यान रखने वाले कामगार हड़ताल पर चले गए है। कामगरों के हड़ताल पर चले जाने से शहर की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई। दुर्ग शहर के विधायक अरुण वोरा ने इस मामले की प्रदेश के नगरीय निकाय मंत्री डॉ.शिव डहरिया को कामगारों की मांगों से अवगत कराया।
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के बैनर तले दुर्ग के सफाई कामगार, ड्रायवर, कंप्यूटर ऑपरेटर और अन्य छह सौ कामगार के हड़ताल में जाने से शहर के सभी 60 वार्ड में सफाई और अन्य व्यवस्था सुबह से ही ध्वस्त हो गई है। हड़ताल के लोगों के घरों, चौक-चौराहों और नुक्कडों से कचरा नहीं उठा। बजट सत्र में रायपुर जाने से पहले विधायक अरुण वोरा ने हड़तालियों के आठ सूत्रीय मांगों को लेकर दुर्ग के दादा-दादी, नाना-नानी पार्क में एकत्रित कर्मचारियों से मिले और कमिश्नर से चर्चा कर कर्मचारियों की मांगों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया है। विधायक अरुण वोरा ने कमिश्नर से कहा है कि सफाई कर्मी भी उनके परिवार के सदस्य है। कर्मचारियों की मांगों पर त्वरित पहल करें। रायपुर पहुंचने के बाद विधायक अरुण वोरा ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय मंत्री डॉ.शिव कुमार डहरिया से भेंट की और उन्हें सफाई कर्मियो की मांगों से अवगत कराया।
कर्मचारियों ने रखी आठ सूत्रीय मांग
कर्मचारियों की आठ सूत्रीय मांगों में प्रमुख निगम में कार्यरत प्लेसमेंट सफाई कर्मियों के लिए ठेकेदारी प्रथा खत्म की जाए, वेतन भविष्य निधि एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जाए। डोर-टू-डोर कचरा एकत्र करने वाले कर्मियों को न्यूनतम मजदूरी और अन्य सुविधा मुहैया कराई जाए। रेलवे और जल विभाग में कार्यरत कर्मियों को भविष्य निधि, चिकित्सा सुविधा व इंश्योरेंशन, कंप्यूटर ऑपरेटरों को एक ठेकेदार के अधीन की व्यवस्था, मजदूर विरोधी कार्रवाई में रोक, MBBS डिग्रीधारी को स्वास्थ्य अधिकारी की नियुक्ति, कोरोना काल में कार्य करने वाले कर्मियों को एक महीने का अतिरिक्त वेतन दिए जाने मांग प्रमुख है। धरना स्थल पर दुर्ग निगम की MIC सदस्य जयश्री जोशी, पार्षद निर्मला साहू और राजेश शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के बैनर तले दुर्ग के सफाई कामगार, ड्रायवर, कंप्यूटर ऑपरेटर और अन्य छह सौ कामगार के हड़ताल में जाने से शहर के सभी 60 वार्ड में सफाई और अन्य व्यवस्था सुबह से ही ध्वस्त हो गई है। हड़ताल के लोग
There is no ads to display, Please add some
