गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। वन विभाग को चोरी कर ले जा रहे सागौन लकड़ी के गोलों को पकड़ने में सफलता मिली है। फिंगेश्वर वन विभाग द्वारा मुखबीर से सूचना मिलने पर टेवारी सोरिद जंगल मार्ग पर रात्रि 12ः20 बजे घेराबंदी कर ट्रेक्टर सोलिस माडल 415 नई लाल रंग के साथ बिना नंबर की ट्राली में तीन नग कीमत 70 हजार की सागौन लकड़ी तस्करी करते हुए पकड़ा है। आरोपी धनीराम निशाद पिता कलीराम निशाद ग्राम सोरिद को वन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गई है। पूरे फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से अवैध लकड़ी परिवहन के काफी चर्चे हो रहे है। बताया जाता है कि इस परिक्षेत्र से प्रतिदिन जलाऊ लकड़ी के नाम पर अनेक लकड़ी चोर सायकल में कीमती लकड़ी काटकर बेचते है। वन विभाग में अनेक चौकीदार अथवा अन्य कर्मचारी होने के बाद भी इस तरह रोज कट रहे जंगल और बाजार में जलाऊ के नाम पर बेची जा रही लकड़ियों पर कार्यवाही न होने से ग्रामीणों के हौंसले बुलंद है। वन विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
There is no ads to display, Please add some
