गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन में जिले में अवैध धान खरीदी, बिक्री एवं भंडारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज उड़नदस्ता दल द्वारा विकासखंड छुरा अंतर्गत ग्राम रसेला में छापामार कार्यवाही के दौरान 750 कट्टा अवैध धान जप्त किया गया। दरअसल तहसीलदार रमेश मेहता के नेतृत्व में सहकारिता एवं मंडी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा ग्राम रसेला स्थित साहनी सामुदायिक भवन का औचक निरीक्षण किया गया। भवन के अंदर लगभग 750 कट्टा धान अवैध रूप से डम्प किया जाना पाया गया। पूछताछ करने पर ग्राम का निवासी हरिहर यादव द्वारा किसानों से धान खरीदना स्वीकार किया गया। लेकिन हरिहर यादव के पास फुटकर धान खरीदने का लाइसेंस नहीं है। इस प्रकार अवैध रूप से धान का क्रय एवं भण्डारण करना पाया गया। उक्त भंडारित धान को जप्ती कर भवन को सील किया गया। उक्त प्रकरण में नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार, स.वि. अधिकारी, मण्डी प्रभारी, ग्राम कोटवार एवं अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
