कोरबा : पति ने अपनी पत्नी और बच्ची को चलती बाइक से गिरा दिया। कुलदीप बघेल (35) की दो बेटी है। लड़की होने से वह अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था। सोमवार को तीनों बाइक से कही जा रहे थे, इसी दौरान उसने जानबूझकर ब्रेक मारकर दोनों को गिरा दिया।

Raipur News: रविवि में छात्रों का हंगामा, तोड़ा प्रशासनिक भवन का ताला, परीक्षा का समय बढ़ाने की मांग

मानिकपुर थाना क्षेत्र की घटना है। रामनगर रोड पर हुई इस घटना में पीड़िता अनुराधा बघेल और उनकी बच्ची घायल हो गईं। दोनों के सिर और हाथ में चोट आई थी। पत्नी ने पति पर दूसरी युवती के साथ अवैध संबंध का भी आरोप लगाया है।

5 साल पहले अनुराधा और कुलदीप बघेल की लव मैरिज हुई थी। दोनों बिलासपुर के रहने वाले हैं, जहां उनकी मुलाकात पढ़ाई के दौरान हुई थी। शादी के बाद कुलदीप कोरबा में एक निजी बैंक में काम करने लगा, जहां वह किराए के मकान में रहता है। अनुराधा का कहना है कि दो बेटियों के जन्म के बाद से पति, सास और ससुर उन्हें प्रताड़ित करते हैं। सास-ससुर ने उन्हें घर से निकाल दिया, जिसके बाद कुलदीप उन्हें कोरबा ले आया वे लोग रामनगर बस्ती में रहते थे। घटना के दिन कुलदीप ने तेज रफ्तार बाइक पर सवार अनुराधा और बच्ची से कहा कि वह उन्हें नहीं रखेगा और गिरा दिया।

CGNEWS: “वेतन नहीं तो काम नहीं!” — गरियाबंद में बिजली विभाग के ठेका कर्मचारियों का फूटा आक्रोश, कामकाज ठप

हादसे में बच्ची के चेहरे और हाथ पर चोटें आईं, जबकि अनुराधा के सिर और हाथ में चोटें लगीं। घटना के बाद कुलदीप दोनों को घर ले गया और शराब पीकर सो गया। पीड़िता किसी तरह बच्ची को लेकर मानिकपुर चौकी पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version