CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बीते दिन तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश हुई. आज भी प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के 3 जिलों में अगले 3 घंटों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है.

Aaj Ka Rashifal 22 May 2025: इन 3 राशियों के लिए सफलतादायक रहेगा दिन, धन और पद का मिल सकता है लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

मौसम विभाग के अनुसार, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में सुबह 10:30 तक अचानक तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इन तीनों जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही सरगुजा जिले के कई हिस्सों में भी बारिश की संभावना है. सरगुजा संभाग में मौसम विभाग ने 30-40 KMPH की स्पीट से हवा चलने की संभावना जताई है.

प्रदेश के तापमान में 2-3 डिग्री तक होगी गिरावट 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 24 घंटों के बाद उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है. बीते दिन प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजधानी रायपुर में 41.4°C दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.2°C दुर्ग में दर्ज किया गया.

प्रदेश के प्रमुख शहरों में दर्ज क्या गया तापमान और वर्षा के आंकड़े:

बीते दिन इन जगहों पर हुई बारिश

पिछले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई. दुर्ग में 2 मिमी, मनोरा में 2 मिमी, सन्ना में 1 मिमी, कुकरेल में 1 मिमी, भोपालपटनम में 1 मिमी और मर्री बंगला देवरी में 1 मिमी बारिश दर्ज की गई.


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version