धमतरी – भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी मामले में 7 कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित किया गया है. बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव के दौरान टिकट वितरण को लेकर असंतुष्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पैसा लेकर टिकट देने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यालय में प्रदर्शन किया था. इस दौरान कार्यालय में तोड़फोड़ की गई थी. सामानों को आग के हवाले किया गया था.

इस घटना में निखिल साहू, शैलेन्द्र धेनुसेवक, भोला शर्मा, गज्जू शर्मा, रवेन्द्र साहू, संत कोठारी, सुनील निर्मलकर की संलिप्तता पाई गई है. यह पार्टी अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर इन कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता से निष्कासित किया गया गया है.

Telegram और X के बीच हो गई सबसे बड़ी डील, करोड़ों यूजर्स को मिलेगा बड़ा फायदा

ये कार्यकर्ता पार्टी से हुए निष्कासित

  1. निखिल साहू, सदस्य युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति
  2. शैलेन्द्र धेनुसेवक, अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल नगरी
  3. भोला शर्मा, कार्यकर्ता
  4. गज्जु शर्मा, युवा मोर्चा कार्यकर्ता
  5. रवेन्द्र साहू
  6. संत कोठारी
  7. सुनील निर्मलकर, अध्यक्ष युवा मोर्चा मंडल नगरी

गैस-एसिडिटी की वजह से बिगड़ रही पेट की सेहत, तो खाएं पोषक तत्वों से भरपूर ये सीड्स


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version