अंबिकापुर – गुमशुदा नाबालिक लड़की को ढूंढने पीड़ित परिवार लगा रहा गुहार, इधर पुलिस नाबालिक को ढूंढने के बजाय पीड़ित परिवार से ही कर रही पैसों की मांग। जी हां अपनी गोद में मासूम बच्चे को लेकर एसपी दफ्तर पहुंची महिला ने जो आरोप लगाए हैं वो काफी गंभीर हैं। इधर अब एएसपी ने मामले में त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Brekings देवभोग से बड़ी खबर : गरियाबंद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो स्थानों से 26 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त, दो गिरफ्तार

दरअसल, दरिमा थाना क्षेत्र की रहने वाली इस महिला का आरोप है कि उसके पति उसकी नाबालिक बहन को भगा कर ले गया है इसकी शिकायत जब पीड़िता ने दरिमा थाने में की तो पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उससे ही पैसों की मांग शुरू कर दी।

रायपुर में बोले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, मेरा एक विजन रहा है ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’

पीड़िता का आरोप है कि पुलिस 2 से 3 बार नाबालिक लड़की को ढूढने की बात कहकर उससे गाड़ी के खर्चे के साथ खाने पीने का पैसा भी ले चुकी है और अब 25 हजार रुपयों की मांग दरिमा थाना प्रभारी के द्वारा की जा रही है। इससे परेशान होकर पीड़िता ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष के साथ मिलकर इसकी शिकायत एसपी से की है। इधर एएसपी का कहना है कि दरिमा थाने में नाबालिक लड़की के गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है और दरिमा थाना प्रभारी को मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिये गए हैं। बड़ा सवाल ये की सरगुजा में पहले ही नाबालिक लड़कियां मानव तस्करी की शिकार हो रही हैं, ऐसे मामलो में आईजी ने भी तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version