रायपुर – राजधानी रायपुर में एक बार फिर से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। तेलीबांधा चौक पर बुधवार रात ड्यूटी में तैनात दो ट्रैफिक जवानों को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना उस वक्त हुई जब जवान ट्रैफिक नियंत्रण में जुटे थे और वाहन को रोकने का प्रयास कर रहे थे।

CG News : ड्राइवर से 1.30 लाख रुपये लूटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुए आरोपी

घटना रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच की है, जब ट्रैफिक सिपाही केशव क्षत्रिय और रज्जब खां तेलीबांधा थाने के सामने ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान टाटीबंध की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार महाराष्ट्र पासिंग पिकअप ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ा और तेज रफ्तार में जवानों की ओर बढ़ गई। दोनों जवानों ने जब वाहन को रोकने की कोशिश की, तो चालक ने जानबूझकर पिकअप को उनकी ओर मोड़ दिया और उन्हें रौंदते हुए महासमुंद रोड की ओर फरार हो गया।

Aaj Ka Rashifal 05 June 2025: आज गंगा दशहरा पर इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, आकस्मिक धनलाभ के योग, बन रहा है रवि योग, जानिए दैनिक राशिफल

वहीं हादसे के दौरान पिकअप ने अन्य कुछ वाहनों को भी टक्कर मारी है। घटना के बाद से ही आरोपी चालक फरार है, लेकिन वाहन का नंबर ट्रेस कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version