गरियाबंद – जिले के मोहेरा पुल के आगे रायपुर रोड पर गुरुवार सुबह करीब आठ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पिकअप वाहन तेज रफ्तार में सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराया।
चिनाब रेलवे ब्रिज का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, हाथ में तिरंगा लेकर लहराया
हादसे में सवार चार लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ये लोग फ़ाइबर केबल बिछाने के काम के सिलसिले में रोड किनारे कार्य कर रहे थे। इसी दौरान यह दुर्घटना घटित हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
Nirjala Ekadashi 2025: भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के 3 सरल उपाय, मिलेगी सुख-शांति और समृद्धि
घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया, वहीं गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान व घायलों की स्थिति की जानकारी के लिए प्रशासन द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।
There is no ads to display, Please add some
