बिलासपुर – सिरगिट्टी क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला कर मोबाइल और नकदी लूट का मामला सामने आया है. घायल बीएसएनएल कर्मी को सिम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.
दर्दनाक सड़क हादसा पिकअप वाहन पेड़ से टकराई, एक की मौत तीन घायल
जानकारी के अनुसार, धूमा निवासी आदित्य पटेल बीएसएनएल में कार्यरत है. बीती रात वह दोस्त को बिलासपुर से छोड़कर अपने घर धूमा लौट रहा था. रात करीब दो–ढाई बजे वह सिलपहरी कम्पनी के पास अपनी बाइक से पहुंचा.
चिनाब रेलवे ब्रिज का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, हाथ में तिरंगा लेकर लहराया
इस दौरान लूटेरे बदमाशो ने उस पर प्राणघातक हमला कर दिया. हमले में वह बाइक समेत गिरकर बुरी तरह घायल हो गया. लूटेरे युवक के पास से 10 हजार रुपये नकद और 1 लाख का मोबाइल लेकर फरार हो गए. लहूलुहान सड़क पर पड़े घायल युवक को आसपास के लोगो ने 112 को कॉल कर सिम्स भेजा, जहां उसका उपचार किया जा रहा है.
There is no ads to display, Please add some
