खैरागढ़-छुईखदान-गंडई : जिले के ग्राम खैरबना में गुरुवार शाम एक महिला की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। पुलिस हत्या की आशंका जताई है। मृतका की पहचान मोहिनी साहू (उम्र 30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो दो बच्चों की मां थी। घटना उस समय सामने आई जब स्कूल से लौटे उसके मासूम बच्चे दरवाजा खटखटाते रहे और मां के न खोलने पर पड़ोसियों की मदद ली गई।

रथ तैयार, भगवान जगन्नाथ की भव्य यात्रा आज शाम 4 बजे से शुरू, श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह… देखें PHOTOS

दरवाजा खोलते ही कमरे के भीतर मोहिनी की खून से सनी लाश देख सब दंग रह गए। महिला की गर्दन और सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मोहिनी साहू के पति कीर्तन साहू की मौत दो वर्ष पहले हो चुकी है। वह हाल ही में अपने मायके पद्मावतीपुर से लौटकर खैरबना आई थी। घटना के समय उसके दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे।

हिस्ट्रीशीटर तोमर ब्रदर्स की बढ़ीं मुश्किलें, अवैध वसूली केस में आरोपियों पर इनाम किया घोषित

सूचना मिलते ही मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश गौतम, थाना प्रभारी अनिल शर्मा सहित पुलिस बल पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दिल दहला देने वाली घटना से गांव सहित पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस हत्या के कारण और आरोपी की पहचान के लिए हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version