Chandrakhuri Ram Statue , रायपुर। भगवान राम का ननिहाल कहे जाने वाले चंद्रखुरी में स्थित कौशल्या माता मंदिर परिसर के लिए प्रभु श्रीराम की नई प्रतिमा पूरी तरह तैयार हो चुकी है। पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि भगवान राम की नई प्रतिमा को 14 जनवरी, मकर संक्रांति के बाद रायपुर लाया जाएगा और इसके पश्चात पूरे विधि-विधान के साथ मंदिर परिसर में प्रतिमा की स्थापना की जाएगी।
Chhattisgarh Dearness Allowance : 55% से बढ़ाकर अब 58% DA, कर्मचारियों में खुशी की लहर
मूर्तिकार का कार्य पूरा, भुगतान भी किया गया
पर्यटन मंत्री ने बताया कि नई प्रतिमा का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और मूर्तिकार को निर्धारित राशि का भुगतान भी कर दिया गया है। प्रतिमा के रायपुर पहुंचते ही धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना, अनुष्ठान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इसकी स्थापना की जाएगी।
चंद्रखुरी को राम वन गमन पथ से जोड़ने की तैयारी
मंत्री ने कहा कि चंद्रखुरी केवल एक धार्मिक स्थल नहीं बल्कि भगवान राम से जुड़ी आस्था और संस्कृति का प्रमुख केंद्र है। राज्य सरकार चंद्रखुरी को राम वन गमन पथ से जोड़कर इसे एक बड़े धार्मिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित कर रही है। नई प्रतिमा की स्थापना से श्रद्धालुओं की संख्या में और वृद्धि होगी।
पुरानी प्रतिमा को लेकर रहा विवाद
गौरतलब है कि चंद्रखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर परिसर में पहले से भगवान राम की एक विशालकाय प्रतिमा स्थापित थी, जिसे कांग्रेस शासनकाल में बनवाया गया था। उस प्रतिमा के मुख और शरीर के अनुपात को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आपत्ति जताई थी।
नई प्रतिमा में पारंपरिक शिल्प और धार्मिक भाव
बताया जा रहा है कि नई प्रतिमा को पारंपरिक भारतीय शिल्प शैली और धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप तैयार किया गया है। इसमें भगवान राम के स्वरूप, मुखाकृति और शारीरिक अनुपात का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि श्रद्धालुओं की आस्था और भावनाओं के अनुरूप प्रतिमा स्थापित की जा सके।
There is no ads to display, Please add some


