फिल्मी दुनिया का चमक दूर से जितनी आकर्षक होता है, उतनी ही कठोर होती है इसकी हकीकत। शोहरत, तालियां और कैमरे की रोशनी के पीछे अक्सर एक अंधेरा भी होता है, जिसमें स्कैंडल, अफवाहें और गिरते रिश्ते शामिल हैं। कुछ सितारे इस तूफान में बह जाते हैं तो कुछ खुद को समेटकर फिर से खड़े होने की हिम्मत जुटाते हैं। भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका पंडित उन्हीं में से एक हैं। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में पली-बढ़ीं प्रियंका पंडित ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई। उन्होंने खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और रितेश पांडे जैसे सुपरस्टार्स के साथ 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और अपने अभिनय व खूबसूरती से दर्शकों को दीवाना बना दिया।

हैदराबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष समेत 5 लोगों को हिरासत में लिया गया, जानिए क्या है पूरा मामला

एमएमएस विवाद ने बदल दी ज़िंदगी

पर्दे पर उनकी उपस्थिति और मासूमियत ने उन्हें क्षेत्रीय सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार कर दिया। साल 2022 में सब कुछ अचानक बदल गया। एक कथित अश्लील वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि उसमें प्रियंका पंडित नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया और वेबसाइट्स पर तेजी से फैल गया। इससे उनकी छवि को जबरदस्त नुकसान पहुंचा। अफवाहें उड़ीं, निजी रिश्ते टूटे और इंडस्ट्री में लोग दूरी बनाने लगे। प्रियंका ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया। उनका कहना था कि यह एक साजिश थी, उनकी लोकप्रियता को बदनाम करने की कोशिश की गई थी, लेकिन इस विवाद ने उनके करियर को गहरा झटका दिया और वह फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गईं।

चमक-धमक छोड़, शांति की तलाश

इस कठिन दौर के बाद प्रियंका ने वह रास्ता चुना जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। उन्होंने मायानगरी की चकाचौंध से मुंह मोड़ा और आध्यात्म की शरण में चली गईं। 2024 में वह वृंदावन पहुंचीं और भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन हो गईं। अब वह एक आध्यात्मिक जीवन जी रही हैं और प्रेमानंद महाराज की शिष्या बन चुकी हैं। उनका इंस्टाग्राम इस बदले हुए रूप की गवाही देता है। धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेना, मंदिरों में सेवा करना और साध्वी-सा शांत, संयमित जीवन जीना ही अब उनकी दिनचर्या का हिस्सा है।

मानसून सत्र को लेकर मुख्यमंत्री साय का दावा- पूरी तरह तैयार है सरकार, विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब

शादी की खबरें और नई शुरुआत

हाल ही में प्रियंका पंडित ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह एक शख्स का हाथ थामे नज़र आ रही हैं। यह तस्वीर वायरल होते ही उनके शादी करने की खबरें तेज़ हो गईं। उन्होंने अपने पति की झलक तो अब तक साझा नहीं की है, लेकिन ‘हरि सेवक’ नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से संकेत मिला कि उन्होंने विवाह कर लिया है। प्रियंका पंडित की कहानी सिर्फ एक अभिनेत्री की नहीं है, यह एक ऐसी महिला की कहानी है जो टूटने के बाद भी खुद को फिर से जोड़ सकी। उन्होंने सिर्फ इंडस्ट्री ही नहीं, अपनी पहचान भी बदली और आज वह भक्ति, शांति और आत्मिक संतुलन के पथ पर चल रही हैं।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version