गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। समीपस्थ देवधाम बाबाकुपी में आज 1 दिसम्बर से 4 दिवसीय श्री रामचरित मानस महायज्ञ का आयोजन किया गया है। विश्व शांति एवं अध्यात्मिक चेतना के उद्देश्य से यज्ञकर्ता महामंडलेश्वर महंत संत श्री सिया गोवर्धन शरण व्यास महाराज द्वारा 4 दिसंबर को यज्ञ की पूर्णाहूति होगी। कार्यक्रम में अगहन पूर्णिमा 4 दिसंबर को अंचल का भव्य एवं बहुप्रतीक्षीत मेला भी लगेगा। जिसमें अंचल के हजारों ग्रामीण श्रद्धालुगण भाग लेंगे। कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू मुख्य अतिथि, जिला पंचायत के अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप अध्यक्षता के साथ साथ श्रीमती इन्द्राणी नेहरू साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर, श्रीमती नंदनी ओंकार साहू, सभापति जिला पंचायत श्रीमती नंदनी कोमल ढीढी सभापति जिला पंचायत,जिला पंचायत सदस्य इन्द्रजीत महाड़िक, धनराज सूर्यवंशी नगर पंचायत अध्यक्ष फिंगेश्वर, नन्दू यादव, डॉ. दिलीप साहू, श्रीमती रुक्मिणी हेमराज सिन्हा, श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू, भुवनेश्वर साहू, हरीश साहू, गोवर्धन साहू (बोरसी), पदमा मोती निषाद, गनेशिया देवी रबि राम साहू, गामनी राकेश धृतलहरे, बेनी शंकर साहू, सती अनुसुईया, शिव साहू, डॉ. राजेश साहू, छबिलाल धु्रव विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। जिला दिव्यांग संघ के अध्यक्ष जागेश्वर साहू ने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम दिवस शाम 4 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल होंगे। प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक हवन व पूजा-पाठ संपन्न होगा। इसके बाद आरती, प्रवचन एवं कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कथा वाचन संत राम सेवक शरण , मिथिला शरण, नारद दास, संतराम, महेश्वरानंद, जगदीश प्रसाद तथा मानस मंडली द्वारा किया जायेगा द्यमहायज्ञ की पूर्णाहुति गुरुवार को की जाएगी। अंचल के समस्त श्रद्धालुजनों से कार्यक्रम में भाग लेकर पुण्यार्जन करने की अपील की गई है।
अगहन पूर्णिमा पर लगेगा भव्य मेला, बाबाकुपी देवधाम में 4 दिवसीय मानस महायज्ञ का आयोजन आज से
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
