गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। समीपस्थ देवधाम बाबाकुपी में 4 दिसंबर गुरूवार को परंपरानुसार अगहन पुन्नी मेला का शानदार आगाज हुआ। लगभग एक से डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र में ग्रामीणों की हजारों की संख्या एवं मेले जैसी लगी सैकड़ो खिलौने, मिठाई, कपड़ा आदि की दुकानों से यह देवधाम गुलजार हो गया था। माना जाता है कि अब आज से इस पूरे ग्राम्यांचल में मेले मड़ई का दौर शुरू हो जावेगा जो महाशिवरात्रि तक राजिम कुलेश्वर धाम में जाकर थमेगा। बाबाकुपी में 1 दिसंबर से 4 दिवसीय श्री रामचरित मानस ज्ञान यज्ञ भी चल रहा था जिसकी आज अगहन पूर्णिमा के दिन पूर्णाहूति में भी सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुजन शामिल हुए। इस शुभ अवसर पर बाबाकुपी परिसर में 15 लाख से बनने वाले शेड निर्माण का भूमिपूजन का कार्यक्रम भी राजिम विधायक रोहित साहू के मुख्य आतिथ्य एवं जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप के अध्यक्षता तथा विशिश्ट अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नेहरू साहू, जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत महाड़िक, जनपद सभापति नंदु यादव, जनपद सदस्य रूखमणी खेमराज सिन्हा, साहू समाज परिक्षेत्र बोरसी अध्यक्ष गोवर्धन साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष हरिश साहू, सुकदेव साहू सरपंच बारूला, राजेश साहू सरपंच बहेरापाल, बेनीशंकर साहू सरपंच खुटेरी, श्रीमती गणेशिया रवि साहू सरपंच चैतरा रहे। मंच का संचालन जागेश्वर साहू ने किया। श्री साहू ने सर्वप्रथम भाजपा कार्यकर्ताओं, अतिथियों एवं यजमानों के साथ श्री रामचरित मानस महायज्ञ की पूर्णाहूति में शामिल होकर अंचल, प्रदेश एवं देश के साथ साथ सम्पूर्ण विश्व की शांति, सुख समृद्धि के लिए कामना की। रोहित साहू ने सभी गणमान्य अतिथियों के साथ आरती में भी भाग लिया। 4 दिनों तक चले इस रामचरित मानस में यज्ञ के साथ साथ विद्वानों एवं सिया गोवर्धन शरण जी का इस अध्यात्मिक अनुश्ठान में प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र और उनके आदर्शो का अद्भूत वर्णन भी किया गया। कथा श्रवण के समय अनेक बार ऐसा अवसर आया कि प्रसंगो को सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। पूर्णाहूति उपरांत पूरे परिसर में काफी भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई। इस अवसर पर कार्यक्रम मुख्य अतिथि रोहित साहू ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक अनुश्ठान धर्म और संस्कृति के संरक्षण के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर उन्होंने देवधाम बाबाकुपी में यात्रियों के विश्राम एवं छाया के लिए टीन शेड निर्माण हेतु 15 लाख से बनने वाले निर्माण का विधिवत भूमिपूजन किया। श्री साहू ने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम हमारी भारतीय संस्कृति की अमूल्य निधि है। हमें भगवान श्रीराम के आदर्शो को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। श्री साहू ने आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि धार्मिक भावना को जागृत करने और खासकर युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का यह पुनीत प्रयास न सिर्फ प्रशंसनीय ही नहीं अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए यथासंभव सहयोग करता रहू। इस अवसर उन्होंने पुरेना मोड़ से बाबाकुपी आश्रम होते हुए चैतरा तक रोड बनाने की घोशणा की। अंत में साहू समाज परिक्षेत्र बोरसी के अध्यक्ष गोवर्धन साहू ने आभार व्यक्त किया।
There is no ads to display, Please add some


