शुकदेव वैष्णव

महासमुंद (गंगा प्रकाश)। बसना पदमपुर मार्ग पर बसना से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम अंकोरी में एक महिला किराना दुकान से सामान खरीद कर सड़क किनारे अपने घर जा रही थी उसी दरमियान पीछे से आ रहे पीकप वाहन के चालक ने तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए महिला को जबरदस्त ठोकर मार दी जिससे महिला की दुर्घटना में मौत हो गई । बसना पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना करने में जुटी हुई है।
 थाना प्रभारी बसना शरद दुबे से प्राप्त जानकारी के अनुसार बसना पदमपुर मार्ग स्थित ग्राम अंकोरी में श्रीमती मथुरा सिदार पति नेहरू सिदार उम्र 70 वर्ष गांव के रोड किनारे स्थित किराना दुकान से सामान खरीद कर सड़क के किनारे किनारे अपने घर जा रही थी इसी दरमियान बसना से पदमपुर की ओर तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पिकअप वाहन क्रमांक ओडी 17 ए डी 0488 के चालक ने महिला को पीछे से जबरदस्त ठोकर मार दी ।
जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई घटना की जानकारी मिलते ही उसे पुलिस 112 एंबुलेंस से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना लाया गया जहां डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत मथुरा सिदार को मृत घोषित कर दिया । पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु चीर घर बसना भेजा गया पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया । परिजनों के रिपोर्ट के आधार पर बसना पुलिस मर्ग कायम कर तथा मौके से फरार वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना करने में जुटी हुई है।

There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version