नई दिल्ली: सलमान खान की फिल्म रेडी में नजर आई एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर की लाइफ बहुत पेचीदा रही है. वह एक टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं और कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. ईवा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह ज्यादा दुख भरी रही है. एक्ट्रेस ने सुपरस्टार आमिर खान के सौतेले भाई संग शादी रचाई थी और उन्होंने घरवालों के खिलाफ जाकर यह शादी की थी. इस शादी के बाद एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह बाद में अपने इस फैसले पर खूब पछताईं. पति हैदर अली खान संग उनका पति-पत्नी का रिश्ता ज्यादा लंबा भी नहीं चला.

CG: हेलमेट नहीं तो एंट्री नहीं: गरियाबंद कलेक्टोरेट से बदली तस्वीर, अब हर सरकारी कर्मचारी को मानने होंगे ट्रैफिक के कड़े नियम

भागकर शादी करके हुआ पछतावा
एक्ट्रेस ने पति पर गंभीर आरोप भी लगाए थे. वह अपनी शादी को अब्यूसिव बता चुकी हैं. ईवा और हैदर ने पहली मुलाकात के 18 दिनों बाद शादी करने का फैसला लिया था, लेकिन एक्ट्रेस की मां इस रिश्ते के बिल्कुल खिलाफ थी. ऐसे में ईवा और हैदर ने भागकर शादी कर ली. शादी के बाद ईवा को एहसास हुआ कि उनका यह फैसला गलत था, क्योंकि उन्हें शादी के चौथे दिन ही खुद के इस फैसले पर पछतावा होने लगा था. हालांकि एक्ट्रेस ने अपनी शादी को बचाने का भरसक प्रयास किया. इसके लिए एक्ट्रेस मां बनने को भी तैयार हुई यह सोचकर कि शायद जिंदगी में बच्चे आने से बदलाव होता है.

बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ी कार्रवाई, लॉकर से गहने गायब होने पर FIR दर्ज

पांच साल बाद टूट गई शादी
ईवा ने पूरी कोशिश के बाद अपनी शादी को 5 सालों तक खींच लिया, लेकिन यह पांच साल उनके लिए मुश्किल भरे थे. एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी बेटी को उनसे छीन लिया गया और 10 सालों तक उन्होंने अपनी बेटी का मुंह तक नहीं देखा और फिर उसकी कस्टडी के लिए उन्होंने लड़ाई लड़ी. इस दौरान वह डिप्रेशन में चली गई. वह बिल्कुल अकेली पड़ गईं और फिर सलमान खान उनकी मदद करने को आगे आए. भाईजान ने उन्हें बिग बॉस में काम दिया और कहा जितने दिन चाहे घर में रह सकती हैं. फिलहाल एक्ट्रेस एक्टिंग से दूर हैं.


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version