गरियाबंद पुलिस की “नया सवेरा” अभियान के तहत कार्रवाई
देवभोग/गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देवभोग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 लीटर देशी कच्ची महुआ शराब जब्त की है, जिसे ओडिशा प्रांत से लाकर अवैध रूप से बेचा जा रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार, गरियाबंद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “नया सवेरा” अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना देवभोग पुलिस को 20 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चिचिया में एक व्यक्ति ओडिशा से लाई गई अवैध महुआ शराब का संग्रहण कर बिक्री कर रहा है।
CG Accident : शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बोलेरो ने मां-बेटी को रौंदा; मौके पर ही दर्दनाक मौत
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम चिचिया में गवाहों की उपस्थिति में छापेमारी की। रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक जरीकेन में रखी 30 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही शराब जब्त करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान इंदर सिंह ध्रुव (45 वर्ष), पिता पुसराम ध्रुव, निवासी ग्राम चिचिया, थाना देवभोग, जिला गरियाबंद के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।
Ranveer Singh की फिल्म ‘Dhurandhar: The Reveng’ ने मचाया तहलका, 240 करोड़ की ओपनिंग
गरियाबंद पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
There is no ads to display, Please add some
