गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने रविवार को गरियाबंद प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था, बिजली बिल बढ़ोतरी, कश्मीर में छत्तीसगढ़ के मजदूरों की हत्या, भाजपा की आंतरिक स्थिति और किसानों-युवाओं के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरते हुए प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया।

दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में प्रशासनिक आतंकवाद की स्थिति बन गई है। अधिकारी जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सांसद की बात तक अधिकारी नहीं सुन रहे और मामला लोकसभा के विशेषाधिकार हनन तक पहुंच गया है, तो आम जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं की स्थिति सहज ही समझी जा सकती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस पूरे मामले पर स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की।

बिजली कटौती से उबल रहा जनाक्रोश, जल्द सुधार नहीं हुआ तो होगा कोपरा विद्युत कार्यालय का घेराव : इंद्रजीत

पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों द्वारा छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की हत्या का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि दोनों मृतक अनुसूचित जाति वर्ग से थे और रोजगार की तलाश में कश्मीर गए थे। बैज ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने घटना के बाद अपेक्षित संवेदनशीलता नहीं दिखाई तथा मृतकों के शवों को शीघ्र उनके परिजनों तक पहुंचाने की व्यवस्था करने में भी उदासीनता बरती। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने की मांग की।

बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछले ढाई वर्षों में बिजली की दरों में पांच बार वृद्धि की गई है और अब स्मार्ट मीटर के माध्यम से जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ की मांग को लेकर प्रदेशभर में दो माह का चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी। अभियान के तहत घर-घर जाकर फॉर्म भरवाए जाएंगे, इसके बाद ब्लॉक एवं जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किए जाएंगे और अंतिम चरण में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा।

दो माह से फूटी नल-जल योजना की पाइप लाइन, रोज बह रहा हजारों लीटर अमृत समान पानी

भाजपा की संगठनात्मक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए बैज ने दावा किया कि प्रदेशभर में भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी लगातार इस्तीफे दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपनी ही सरकार में कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं होने से पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ रहा है और कई स्थानों पर भगदड़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई है।

भाजपा द्वारा कांग्रेस पर लगाए जा रहे राजनीतिक पर्यटन के आरोपों पर पलटवार करते हुए बैज ने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच रहकर उनके वास्तविक मुद्दों पर संघर्ष कर रही है, जबकि भाजपा सरकार जनसमस्याओं से पूरी तरह दूर हो चुकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

गरियाबंद जिले में कांग्रेस संगठन को लेकर उन्होंने कहा कि जिले में संगठन पूरी मजबूती के साथ कार्य कर रहा है और कार्यकर्ता लगातार जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने तथा अन्य बुनियादी जनसमस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल साबित हुई है। पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

WhatsApp0 Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version