Skin Care Before Sleeping: हम सभी चाहते हैं कि हमारी स्किन और फेस ग्लोइंग और सॉफ्ट दिखे. इसके लिए हम अपनी तरफ से थोड़ी बहुत कोशिश भी कर लेते हैं, लेकिन इतना ज्यादा असर देखने को नहीं मिलता है, जितना हम अपेक्षा करते हैं. हर किसी की चाहत होती है वह भीड़ में अलग दिखे और चमकती त्वचा सभी को अट्रैक्ट करे. कुछ लोग घरेलू फेस पैक भी लगाते हैं, लेकिन नियमितता में न करने से या कुछ गलतियों की वजह से ग्लोइंग स्किन पाने में मदद नहीं मिल पाती है.  दिनभर की भागदौड़ और धूल-मिट्टी से हमारी त्वचा थक जाती है. ऐसे में रात का समय स्किन को आराम देने और रिपेयर करने का सबसे अच्छा मौका होता है. अगर आप चाहते हैं कि सुबह उठते ही चेहरा दमकता नजर आए, तो सोने से पहले ये 3 आसान स्किन केयर हैबिट्स जरूर अपनाएं.

रायपुर पुलिस ने गुम हुए 250 मोबाइल ढूंढ निकाले

ग्लोइंग स्किन के लिए कारगर घरेलू उपाय (Effective Home Remedies For Glowing Skin)

1. चेहरा अच्छे से साफ करें

दिनभर की गंदगी, पसीना और मेकअप त्वचा के पोर्स को बंद कर देते हैं. इससे पिंपल्स, डलनेस और एलर्जी हो सकती है. इसलिए सोने से पहले हल्के फेसवॉश या क्लींजर से चेहरा जरूर धोएं.

  • कैसे करें? गुनगुने पानी से चेहरा धोएं और फिर सॉफ्ट टॉवल से हल्के हाथों से पोछें.
  • फायदा: त्वचा साफ रहेगी, पोर्स खुलेंगे और स्किन सांस ले पाएगी.

2. टोनर लगाएं

चेहरा धोने के बाद टोनर लगाना जरूरी है. यह स्किन का pH लेवल संतुलित करता है और पोर्स को टाइट करता है. ये निखरी त्वचा पाने में मदद करता है.

  • कैसे करें? कॉटन पैड में थोड़ा सा टोनर लें और पूरे चेहरे पर हल्के से लगाएं.
  • फायदा: स्किन सॉफ्ट और फ्रेश महसूस होगी, साथ ही ऑयल कंट्रोल भी होगा.

उत्‍तराखंड में गंगोत्री के पास धराली में बादल फटा, खीर गंगा ने शहर को चीर दिया, खौफनाक नजारा

3. नाइट क्रीम या मॉइस्चराइजर लगाएं

रात की क्रीम या मॉइस्चराइज़र स्किन को गहराई से हाइड्रेट करता है और रिपेयर करने में मदद करता है. इसलिए नाइट क्रीम जरूर लगानी चाहिए.

  • कैसे करें? चेहरे पर हल्के हाथों से क्रीम लगाएं और उंगलियों से मसाज करें ताकि ब्लड सर्कुलेशन बढ़े.
  • फायदा: सुबह उठते ही चेहरा ग्लोइंग और फ्रेश लगेगा.

इन टिप्स को भी फॉलो कर सकते हैं:

साफ तकिए पर सोएं: गंदा तकिया बैक्टीरिया से भरा होता है, जिससे पिंपल्स हो सकते हैं. हर 2–3 दिन में तकिए का कवर बदलें.
अच्छी नींद लें: कम से कम 7–8 घंटे की नींद लें. अधूरी नींद से डार्क सर्कल और सूजन हो सकती है.
पानी जरूर पिएं: सोने से पहले थोड़ा पानी पीना स्किन को डिहाइड्रेशन से बचाता है.


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version