पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में प्रचार ने रफ़्तार पकड़ ली है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को पूर्णिया पहुंचे, जहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद प्रमुख तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला।

अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बिहार के सीमांचल क्षेत्र को घुसपैठियों का अड्डा बनाने पर आमादा हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हर अवैध प्रवासी की पहचान करेगी, उनके नाम मतदाता सूची से हटाएगी और उन्हें निर्वासित किया जाएगा।

Chhattisgarh Crime News : डीजल चोरी के शक में दी गई ‘तालिबानी सजा’, क्रशर संचालक ने युवकों को अर्धनग्न कर पीटा

गृहमंत्री ने कहा, “बिहार की जनता अब ग़लत हाथों में सत्ता नहीं जाने देगी। एनडीए 243 सदस्यीय विधानसभा में 160 से ज़्यादा सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगा।”

शाह ने लोगों से एनडीए प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने बिहार के विकास के लिए कई ऐतिहासिक योजनाएँ शुरू की हैं — जिनमें इन्फ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, और रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी गई है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version