जिलाध्यक्ष की कमान खिलेश्वर गिरी गोस्वामी तथा महासचिव इमरान मेमन के हाथों…
रायपुर/गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा संगठनात्मक संरचना को सुदृढ़, सक्रिय एवं सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में संगठन के पंजीयन क्रमांक 11398 के अंतर्गत कार्यरत प्रदेश इकाई के मार्गदर्शन में गरियाबंद जिले में जिला इकाई के गठन एवं पदाधिकारियों की नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव प्रदेश कार्यसमिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिला स्तर पर बढ़ती संगठनात्मक सक्रियता, पत्रकार साथियों के हितों के प्रभावी प्रतिनिधित्व तथा संगठन के विस्तार की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। विचारोपरांत प्रदेश कार्यसमिति द्वारा प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया गया तथा सर्वसम्मति से पारित किया गया, जिसके फलस्वरूप गरियाबंद जिला इकाई के जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी संरचना की औपचारिक घोषणा की गई। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
घोषित संरचना के अनुसार खिलेश्वर नाथ गोस्वामी को जिलाध्यक्ष, राकेश कुमार देवांगन को जिला उपाध्यक्ष, इमरान मेमन को जिला महासचिव, नेहरु साहु (गरियाबंद) को जिला कोषाध्यक्ष, नेहरु साहु (राजिम) को जिला सचिव तथा दिलीप कुमार नेताम को जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। यह टीम जिला इकाई की मुख्य संचालन इकाई के रूप में कार्य करेगी और संगठन के उद्देश्यों, सिद्धांतों एवं नीतिगत दिशा के अनुरूप पत्रकार समुदाय के हितों की रक्षा, अधिकारों के संरक्षण, सदस्यता सुदृढ़ीकरण, संगठनात्मक विस्तार तथा मीडिया कर्मियों के बीच समन्वय को प्राथमिकता देगी।
Amit Shah : छत्तीसगढ़ पहुंचे अमित शाह, नक्सलवाद पर लेंगे हाईलेवल सुरक्षा बैठक
संगठन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन के संविधान, नियमावली, दिशा-निर्देशों एवं आचार संहिता के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। जिला स्तर के समस्त संगठनात्मक एवं प्रशासनिक कार्यों के लिए जिलाध्यक्ष एवं जिला महासचिव प्रथम स्तर पर उत्तरदायी होंगे। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय, नीतिगत कार्यक्रम, आयोजन अथवा प्रशासनिक कार्रवाई से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारियों से आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहमति प्राप्त करना अनिवार्य रहेगा, जिससे संगठनात्मक अनुशासन एवं एकरूपता सुनिश्चित की जा सके।
संगठन ने अपेक्षा व्यक्त की है कि सभी पदाधिकारी आपसी सहयोग, पारदर्शिता, अनुशासन एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए पत्रकारों के पेशेवर सम्मान, सुरक्षा, अधिकारों की रक्षा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर सक्रिय भूमिका निभाएँगे। गरियाबंद जिला इकाई प्रदेश स्तर की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करने का माध्यम बनेगी तथा पत्रकार साथियों को एक सशक्त, संगठित और अनुशासित मंच प्रदान करेगी। यह आदेश प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार यादव द्वारा मुख्य कार्यालय, रायपुर से जारी किया गया।
There is no ads to display, Please add some
