रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के बच्चों को किसी विशेष घटना में प्रदर्शित उनके अदम्य साहस, बुद्धिमत्ता एवं वीरता के सम्मान में राज्य वीरता पुरस्कार वर्ष 2025 प्रदान किया जा रहा है। इस पुरस्कार के अंतर्गत 5 बालक/बालिकाओं को पच्चीस हजार रुपए की नकद राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
पुरस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, जी.ई. रोड, रायपुर स्थित कार्यालय के सूचना पटल पर कार्यालयीन समय में 20 दिसंबर 2025 तक देखी जा सकती है। इच्छुक आवेदक अपनी प्रविष्टियाँ 20 दिसंबर 2025 तक जिला कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रस्तुत कर सकते हैं।
There is no ads to display, Please add some
