एशिया कप 2025 में कुल 8 टीमें खेलती हुई नजर आएंगी और इस बार इस टूर्नामेंट को यूएई की धरती पर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए सभी टीमों ने कमर कस ली है और अब ऐसा माना जा रहा है कि अगले हफ्ते एशिया कप के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड का ऐलान हो सकता है। इसमें मौजूदा टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी जगह बनाने के दावेदार हैं। इन दोनों प्लेयर्स ने इंग्लैंड दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया था। दूसरी तरफ भारतीय टी20 टीम में पहले से ही ओपनिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के पास है। ऐसे में आइए जानते हैं, इन चारों बल्लेबाजों में किसने T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

Krishnashtami 2025: जन्माष्टमी की शाम तुलसी के पौधे के पास जरूर करें ये छोटा सा उपाय, श्री कृष्ण प्रसन्न हो देंगे आशीर्वाद

1. अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा बहुत ही तेजी के साथ रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। एक बार वह क्रीज पर जम गए, तो उनके बल्ले से बड़ी पारी आना तय है। उन्होंने भारतीय टीम के लिए T20I क्रिकेट में साल 2024 में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही वह भारतीय टीम की अहम कड़ी बने हुए हैं। उन्होंने अभी तक 17 T20I क्रिकेट में कुल 535 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। अभिषेक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने साल 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ T20I मैच में 135 रनों की पारी खेली थी।

2. संजू सैमसन

संजू सैमसन पिछले कुछ समय से भारतीय टी20 टीम के परमानेंट मेंबर बने हुए हैं और विकेटकीपर की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। उन्होंने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया है। संजू ने भारतीय टीम के लिए T20I क्रिकेट में साल 2015 में डेब्यू किया था। लेकिन इसके बाद वह खराब फॉर्म की वजह से टीम से अंदर-बाहर होते रहे। फिर जब से सूर्यकुमार यादव कप्तान बने हैं। उनकी तो लॉटरी ही लग गई और उन्हें ओपनिंग करने के लिए भेजा गया। इसके बाद उनके बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। उन्होंने अभी तक 42 T20I मुकाबलों में कुल 861 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और दो अर्धशतक शामिल रहे हैं।

3. यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल ने भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2023 में डेब्यू किया था और इसके बाद से ही उन्होंने 23 मैचों में कुल 723 रन बनाए, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल रहे हैं। वह एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे हैं।

CG: CM साय ने एसबीआई साइबर सुरक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

4. शुभमन गिल

शुभमन गिल ने भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2023 में डेब्यू किया था और इसके बाद से ही उन्होंने 21 T20I मैचों में कुल 578 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल रहे हैं। लेकिन उन्होंने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच साल 2024 में खेला था।

चारों बल्लेबाजों में संजू ने बनाए सबसे ज्यादा रन

शुभमन गिल (578 रन), यशस्वी जायसवाल (723 रन), संजू सैमसन (861 रन) और अभिषेक शर्मा (535 रन) चारों बल्लेबाजों में T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन संजू ने बनाए हैं। उनके नाम पर 861 रन दर्ज हैं। जबकि चारों में T20I में सबसे ज्यादा 3 शतक भी संजू ने ही लगाए हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version