Attack on student दुर्ग/भिलाई, 22 अक्टूबर 2025 – त्योहार की खुशियों के बीच भिलाई में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को हिला दिया। गौरा-गौरी विसर्जन यात्रा के दौरान एक छात्र पर कटर से जानलेवा हमला किया गया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना वैशालीनगर थाना क्षेत्र की है, जहां विसर्जन की भीड़ के बीच हमला हुआ और आरोपी मौके से फरार हो गए।

Couple Murder: घरघोड़ा थाना क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, पुलिस ने घेरा गांव

भीड़ में छिपकर किया हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गौरा-गौरी विसर्जन यात्रा के दौरान अचानक 5 युवकों ने मिलकर छात्र पर हमला किया। हमलावरों ने उसकी गर्दन पर कटर से वार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। उपस्थित लोगों ने तुरंत घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Raipur to Delhi flights: एयर इंडिया और इंडिगो की प्रतिस्पर्धा से यात्रियों को मिलेगा लाभ

पुरानी रंजिश का मामला

पुलिस के शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह हमला कोई आकस्मिक झगड़ा नहीं, बल्कि योजनाबद्ध हमला था। आरोपियों और पीड़ित छात्र के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। विसर्जन यात्रा की भीड़ का फायदा उठाकर हमला किया गया और हमलावर अंधेरे का लाभ लेकर फरार हो गए।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version