Author: सुमन यादव

नई दिल्ली | 12 फरवरी, 2026 टी-20 विश्व कप 2026 में जीत के साथ आगाज करने वाली भारतीय टीम आज दिल्ली के ऐतिहासिक अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेलने उतरेगी। मुंबई में अमेरिका के खिलाफ लड़खड़ाती बल्लेबाजी के बाद भारतीय टीम इस मुकाबले के जरिए अपनी आक्रामक शैली को वापस पाने की कोशिश करेगी। हालांकि, टीम संयोजन को लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव के सामने कुछ चुनौतियां बरकरार हैं। अभिषेक शर्मा को अस्पताल से मिली छुट्टी भारतीय खेमे के लिए राहत की बात यह है कि युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को पेट के संक्रमण के…

Read More

CG Breaking News , धमतरी — छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण उदन्ती-सीतानदी टाइगर रिजर्व की सीतानदी रेंज में गुरुवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि इसने देखते ही देखते घठुला से बोरई के बीच स्थित अंगिरा ऋषि पहाड़ी क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। आधिकारिक तौर पर “फायर सीजन” शुरू होने से पहले लगी इस आग ने वन विभाग की तैयारियों की पोल खोल दी है। विभाग के कर्मचारी और स्थानीय ग्रामीण आग पर काबू पाने की जद्दोजहद में जुटे हैं, लेकिन तेज हवाओं के कारण लपटें पहाड़ियों के शिखर तक पहुंच गई हैं। Chaitanya Baghel :…

Read More

Chaitanya Baghel , रायपुर — छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ने जेल से बाहर आने के बाद वहां की स्थितियों को लेकर सनसनीखेज दावे किए हैं। कथित शराब घोटाला मामले में 170 दिन जेल में बिताने के बाद चैतन्य ने वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल के पॉडकास्ट में अपनी आपबीती साझा की। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल के भीतर मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है और कैदियों को नरकीय स्थिति में रहना पड़ रहा है। Women Military Recruitment Rally : महिला सेना पुलिस भर्ती रैली 23 फरवरी को छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों…

Read More

CG Breaking News , गौरेला-पेंड्रा-मरवाही — छत्तीसगढ़ के पेंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत पनकोटा गांव में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक प्रेमी जोड़े ने कथित तौर पर शादी में हो रही देरी के कारण आत्महत्या कर ली। वैलेंटाइन वीक के दौरान हुई इस त्रासदी में पहले युवती ने घर के भीतर फंदे पर लटककर जान दे दी। अपनी आंखों के सामने पार्टनर की लाश देखकर बदहवास युवक ने पहले उसे फंदे से नीचे उतारा और फिर उसी फंदे पर खुद भी झूल गया। Women Military Recruitment Rally : महिला सेना पुलिस…

Read More

Women Military Recruitment Rally , रायपुर — छत्तीसगढ़ की बेटियों के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का बड़ा अवसर सामने आया है। सेना भर्ती कार्यालय (ARO) रायपुर ने घोषणा की है कि महिला सैन्य पुलिस (WMP) के लिए भर्ती रैली का आयोजन 23 फरवरी 2026 को किया जाएगा। यह रैली मध्य प्रदेश के कटनी जिले के पुलिस ग्राउंड झिंझारी में आयोजित होगी। इस रैली में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों की वे महिला उम्मीदवार शामिल होंगी, जिन्होंने लिखित परीक्षा यानी कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) सफलतापूर्वक पास कर लिया है। CG NEWS : छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा अब महंगी 10वीं-12वीं की…

Read More

नई दिल्ली | 12 फरवरी, 2026 अभिनेता मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ कानूनी पचड़े में बुरी तरह फंस गई है। सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म के शीर्षक (Title) पर गहरी आपत्ति जताते हुए डायरेक्टर नीरज पांडे और नेटफ्लिक्स को फटकार लगाई है। जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुयान की बेंच ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक फिल्म का नाम नहीं बदला जाता, इसे रिलीज करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। Chhattisgarh Placement Camp February 2026 : रोजगार मेला छत्तीसगढ़ 12 से 17 फरवरी तक सीधी भर्ती, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी…

Read More

रायपुर | 12 फरवरी, 2026 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बोर्ड परीक्षाओं के शुल्क ढांचे में बड़ा बदलाव किया है। लंबे समय से फीस न बढ़ाए जाने का तर्क देते हुए मंडल ने विभिन्न मदों में लगभग 70 से 80 प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी है। अब नियमित परीक्षार्थियों को परीक्षा शुल्क, अंकसूची और प्रैक्टिकल शुल्क मिलाकर 800 रुपये देने होंगे, जो पहले मात्र 460 रुपये थे। CG News : सोने के जेवरात गबन मामले में जेल में बंद महिला प्रधान आरक्षक ने बेटे को दिया जन्म आवेदन फॉर्म के लिए अब देने होंगे…

Read More

Raipur News , रायपुर — राजधानी रायपुर के जिला कोर्ट परिसर में आज दोपहर सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दो विचाराधीन कैदी फरार हो गए। दोनों बंदियों को रायपुर सेंट्रल जेल से पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेशी का नंबर आने से पहले ही दोनों आरोपियों ने पुलिस गार्ड्स को चकमा दिया और भीड़ का फायदा उठाकर कोर्ट परिसर से बाहर निकल गए। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। CG NEWS : तेज रफ्तार का कहर, सड़क किनारे चल रहे लोगों पर चढ़ी पिकअप, 2 की मौत पुलिस कस्टडी…

Read More

Turkey Parliament Turned into WWE : तुर्की। लोकतांत्रिक देशों की संसदें आमतौर पर बहस और नीतिगत चर्चा के लिए जानी जाती हैं, लेकिन तुर्की की संसद में बुधवार को जो नजारा देखने को मिला, उसने सभी को हैरान कर दिया। कैबिनेट फेरबदल के बाद संसद के भीतर ऐसा हंगामा हुआ कि पूरा सदन कुछ देर के लिए कुश्ती के अखाड़े में बदल गया। दरअसल, राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोआन द्वारा अकीन गुरलेक को नए न्याय मंत्री के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद सत्ताधारी एके पार्टी और विपक्षी दलों के सांसदों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। विरोध इतना…

Read More

CG News , बस्तर (जगदलपुर) — छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में मध्याह्न भोजन (Mid-Day Meal) के बाद बच्चों के सामूहिक रूप से बीमार होने की खबर आई है। विकासखंड तोकापाल के शासकीय प्राथमिक शाला अरंडवाल में गुरुवार को मिड-डे-मील खाने के कुछ ही देर बाद 24 बच्चों ने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बच्चों को दोपहर के भोजन में पत्ता गोभी की सब्जी दी गई थी। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 23 बच्चों को छुट्टी दी गई, जबकि एक छात्रा को…

Read More