गुजरात के सूरत एयरपोर्ट पर सोमवार शाम को चार बजकर बीस मिनट पर इंडिगो की एक फ्लाइट 6ई-7267 जयपुर के लिए रवाना होने वाली थी लेकिन तभी फ्लाइट पर मधुमक्खियों के झुंड ने धावा बोल दिया. जानकारी के मुताबिक फ्लाइट रनवे पर टेकऑफ करने ही वाली थी लेकिन मधुमक्खियां फ्लाइट के लगेज गेट पर बैठ गईं. इससे लगेज की लोडिंग में देरी गई. ऐसे में फ्लाइट समय से एक घंटा देरी से टेकऑफ कर सकी लेकिन इसी बीच मधुमक्खियों को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया.

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम और राज के नार्को टेस्ट की मांग तेज, परिवार बोला– अब सच्चाई बाहर आनी चाहिए!

जानकारी के मुताबिक फ्लाइट में सभी यात्री आकर बैठ गए थे. हालांकि, तभी मधुमक्खियां फ्लाइट के लगेज वाले गेट पर आकर बैठ गईं. उन्हें भगाने के लिए पहले धुआं किया गया लेकिन इससे भी उनपर कोई खास असर नहीं पड़ा और वो गेट पर ही बैठी रहीं. इसके बाद कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड कर्मियों को बुलाया. सूचना पर फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने पानी की बौछार करते हुए मधुमक्खियों को भगाया.

जहां पूजे जाते हैं भगवान राम के ईष्ट, जो ज्योतिर्लिंग होने के साथ चार धाम में भी रखता है अपना स्थान

मधुमक्खियों को भगाने में कम से कम एक घंटे का वक्त लग गया और कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. इसके बाद पांच बजकर छब्बीस मिनट पर फ्लाइट ने सुरक्षित रूप से टेकऑफ किया. टेकऑफ के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली. सोशल मीडिया पर भी इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version