पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा फैसला लिया है. अब राज्य सरकार सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देगी. यह आरक्षण सिर्फ बिहार की रहने वाली महिलाओं को मिलेगा. यानी किसी भी सरकारी नौकरी की सीधी भर्ती में 35% सीटें बिहार की महिला उम्मीदवारों के लिए सुरक्षित रहेंगी. बता दें बिहार मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई बैठक में युवा आयोग के गठन सहित कुल 43 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई.

गरियाबंद से बड़ी राजनीतिक खबर :“शिक्षा का युक्तिकरण नहीं, यह शिक्षकों और छात्रों का शोषण है” – कांग्रेस नेता राजेश साहू का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बिहार राज्य की सभी सरकारी सेवाओं, संवर्गों के सभी स्तर के एवं सभी प्रकार के पदों पर सीधी नियुक्तियों में राज्य की मूल निवासी महिला अभ्यर्थियों को 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई.

मैनपाट प्रशिक्षण शिविर में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज का MP बृजमोहन अग्रवाल ने किया स्वागत

बैठक के बाद मीडियाकर्मियों को विस्तृत जानकारी देते हुए मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने बताया कि इस बैठक में युवा आयोग के गठन सहित कुल 43 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. इस बैठक में बड़ा निर्णय लिया गया कि अब सरकारी नौकरी में सिर्फ बिहार की महिलाओं को ही 35 प्रतिशत का आरक्षण मिलेगा. राज्य के सभी सरकारी सेवाओं, संवर्गों के सभी स्तर के एवं सभी प्रकार के पदों पर सीधी नियुक्तियों में राज्य की मूल निवासी महिला अभ्यर्थियों को ही 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई. ‎

इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर

बैठक में डीजल अनुदान योजना की स्वीकृति प्रदान की गई. इसके लिए 100 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है. किसानों को तीन सिंचाई के लिए 2250 रुपये प्रति एकड़ की दर से अनुदान मिलेगा. एक किसान को अधिकतम आठ एकड़ के लिए डीजल अनुदान मिलेगा. ‎ उन्होंने बताया कि बैठक में दिव्यांगजनों को लेकर भी फैसला लिया गया. मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और सामान्य वर्ग के पुरुष दिव्यांग अभ्यर्थियों को बीपीएससी और यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार की तैयारी के लिए क्रमशः 50 हजार रुपये और एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी. इसके लिए दिव्यांगजन सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना को प्रारंभ करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है.

बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में चतुर्थ कृषि रोड मैप के अधीन खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अंतर्गत न्यूट्री सीरियल्स (मिलेट्स) योजना के तहत खरीफ मौसम में मिलेट्स फसल को बढ़ावा देने के लिए मिलेट्स कार्यक्रम के कार्यान्वयन की स्वीकृति दी गई एवं कुल 46 करोड़ 75 लाख रुपये निकासी एवं व्यय की स्वीकृति दी गई.


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version