छुरा (गंगा प्रकाश)। नगर पंचायत छुरा के वार्ड क्रमांक 7 एवं 4 में नागरिक सुविधाओं एवं सड़क सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधिविधान से सम्पन्न हुआ। यह सड़क श्याम होटल से बजरंग चौक तक दोनों ओर निर्मित की जाएगी।
पेवर ब्लॉक सड़क निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा होगी, वहीं वर्षा ऋतु में होने वाली कीचड़ की समस्या से भी राहत मिलेगी। इसके साथ ही वार्ड क्षेत्र की स्वच्छता और सौंदर्य में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इस विकास कार्य पर वार्डवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लुकेश्वरी थानसिंह निषाद, उपाध्यक्ष समीम खान, सभापति चित्रेखा ध्रुव, भोलेशंकर जायसवाल, बलराज पटेल, गरिमा ध्रुव, संगीता अजय दीक्षित, रामजी दीवान, शांतनु देवांगन, देवसिंह नेताम, यामीन (ट्रांसजेंडर), पंचराम टंडन, दीप्ति यादव, चिंताराम सिन्हा, रमेश शर्मा, योगेंद्र चंद्राकर, धर्मेंद्र चंद्राकर, पं. परमानंद मिश्रा, नारायण पटेल, निखिल साहू, गिरवर लहरे, मक्खू महराज, धनेश्वर नाग, प्रकाश निर्मलकर, रोशन देवांगन, ईश्वर यदु, मिथलेश सिन्हा, दीपक साहू, लीना दुबे, रामचरण बंसे, वेदप्रकाश मरकाम, भवानीशंकर सैन सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some
