CG News: यदि आपको अब फ्लाइट से दिल्ली जाना हो… तो 8-10 हजार रुपए खर्च नहीं करने होंगे. फ्लाइट की टिकट की कीमत आधी यानी 50 प्रतिशत तक सस्ती हो गई है अब सेम डे में आपको 5 हजार रुपए तक की टिकट में फ्लाइट टिकट बुक हो जाएगी.

ED ऑफिस पहुंचेंगे भूपेश बघेल, बेटे चैतन्य बघेल से करेंगे मुलाकात

बिलासा एयरपोर्ट से दिल्ली जाने के लिए 5 हजार रुपए में उसी दिन टिकट मिल जा रहा है. इससे पहले 8 से 10 हजार रुपए लगता था. इसका कारण हवाई यात्रियों की संख्या में कमी होना बताया जा रहा है. इसके कारण किराए में कमी की गई है.

स्थानीय एयरपोर्ट में हवाई सुविधा शुरू होने के बाद यह पहली बार है जब हवाई यात्रियों की संख्या में कमी आई है. सबसे अधिक टिकट दिल्ली, प्रयागराज रूट की बुक होती थी. इसकी कीमत भी अधिक होती थी. बिलासपुर से दिल्ली जाने के लिए तत्काल टिकट खरीदने पर 8 से 10 हजार रुपए लगता था. त्यौहार के सीजन में इसकी कीमत और बढ़ जाती थी. वर्तमान में यात्रियों की संख्या में कमी होने का कारण 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट का दुर्घटना ग्रस्त होना बताया जा रहा है. इस घटना के बाद लोग हवाई यात्रा से बच रहे हैं. ऐसे लोग ट्रेन और सड़क मार्ग में यात्रा कर रहे है. हवाई जहाज का किराया मांग और सीट उपलब्धता के आधार पर, समय के साथ ऊपर नीचे होता रहता है. सामान्य तौर पर शुरूवाती बुकिंग में किराया कम होता है. इसलिए वर्तमान में यात्री कम होने से यात्रा दिन को भी दिल्ली का टिकट खरीदने पर करीब 5 हजार रुपए में मिल जा रहा है.

Aaj Ka Rashifal 20 July 2025: वक्री शनि ने बनाया विपरीत राजयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें दैनिक राशिफल

फ्लाइट रद्द होने के भय से घटे यात्री

बिलासा एयरपोर्ट में नाइट लैडिंग की सुविधा नहीं है. ऐसे में मानसून के दौरान घने बादल छाने से विजिबिलिटी कम होने से भी कई बार फ्लाइट को रद्द कर दिया जाता है. ऐसे में आवश्यक काम से आने-जाने वालों की परेशानी बढ़ जाती है. इस परेशानी से बचने लोग ट्रेन से अधिक यात्रा कर रहे हैं.


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version