नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने आज लोकसभा में अपना 9वां केंद्रीय बजट पेश किया। इस बजट में उन्होंने कैंसर से जुड़ी 17 दवाईयों को भारत में सस्ती करने को घोषणा की। उन्होंने कहा कि, “मरीजों, खासकर कैंसर से पीड़ित लोगों को राहत देने के लिए, मैं 17 दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी से छूट देने का प्रस्ताव करती हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, मैं दवाओं, मेडिसिन और खास मेडिकल मकसद के लिए इस्तेमाल होने वाले खाने के पर्सनल इंपोर्ट पर इंपोर्ट ड्यूटी से छूट देने के मकसद से 7 और दुर्लभ बीमारियों को जोड़ने का भी प्रस्ताव करती हूं।”
इस दौरान उन्होंने आयुर्वेद चिकित्सा के लिए बड़ी घोषणा की है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि, हाई क्वालिटी के आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट करेंगे. युवाओं को करियर पाथवे उपलब्ध कराने के लिए स्कीम लाई जाएगी। अगले पांच साल में एक लाख स्पेशलिस्ट हेल्थकेयर प्रोफेशनल बनेंगे। 1.5 लाख केयर गिवर्स को ट्रेनिंग देंगे।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, भारतीय योग दुनियाभर में फैले इसके लिए क्वालिटी आयुर्वेदिक प्रोडक्ट के एक्सपोर्ट को बढ़ावा देंगे। आयुर्वेद के तीन नए एम्स बनाए जाएंगे। आयुर्वेदिक दवाइयों की टेस्टिंग के नेशनल लैब्स बनाए जाएंगे। जामनगर में WHO ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर बनाया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some
