बीजापुर – जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबर है. यह मुठभेड़ नेशनल पार्क के इलाके में जारी है. गुरुवार को इसी क्षेत्र में जवानों ने एक करोड़ रुपए के इनामी नक्सली नेता सुधारकर को ढेर किया था. आज की मुठभेड़ में भी एक बड़े नक्सली के मारे जाने की खबर सामने आई है.
IND vs ENG सीरीज का नाम बदला, पटौदी नहीं बल्कि इन दो दिग्गजों के नाम पर होगी ट्रॉफी
जानकारी के मुताबिक, डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा जवान की संयुक्त टीम इस मुठभेड़ को अंजाम दे रही है. इस दौरान जवानों को बड़ी सफलता मिलने की खबर है. नक्सल विरोधी अभियान में 25 लाख का इनामी नक्सली ढेर किया गया है.
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़े पैमाने पर प्रमोशन: 59 अधिकारी बने उप पुलिस अधीक्षक, यहां देखें लिस्ट
फिलहाल मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. बता दें कि गुरुवार को इसी क्षेत्र में मुठभेड़ में जवानों ने 1 करोड़ के इनामी नक्सली लीडर सुधाकर को मार गिराया था.
There is no ads to display, Please add some
