कोरबा – बांकीमोंगरा क्षेत्र की भाजपा नेत्री व पूर्व नगर पालिका सदस्य रहीं ज्योति महंत ने बांकीमोगरा थाना भवन के सामने थाना परिसर में एक ग्रामीण से हाल ही में मारपीट की थी।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वहीं अब पुलिस ने ज्योति महंत समेत 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ अपहरण-बंधक और वसूली की धारा में शिकायत दर्ज की है।

Aaj Ka Rashifal 9 June 2025: वृषभ, कन्या, मकर समेत 4 राशि वालों की शिव कृपा से आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, मीन वाले खर्चों पर नियंत्रण रखें! पढ़ें आज का राशिफल

आपको बता दें कि, ग्राम बरेडिमुड़ा का रहने वाला किसान अपने बैल को लेकर आ रहा था कि इस दौरान भाजपा नेत्री भी अपने कार से जा रही थी। किसान बैल को लाते वक्त मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था और उसने सामने वाले को जिससे बात कर रहा था उसे गाली भी दिया, लेकिन भाजपा नेत्री ने इस गाली को अपने ऊपर ले लिया। रावणभाटा मैदान मार्ग में उस ग्रामीण से मारपीट की गई और उसके बाद उसे थाना भी कुछ युवकों के द्वारा लाया गया। यहां भी उसे साथ थाना भवन के सामने परिसर के भीतर मारा-पीटा गया।

CG : राजनीति ने न्याय को पछाड़ा? नगर पालिका एक, नियम एक कार्रवाई अलग क्यों? पूछता है सारंगढ़

वीडियो में नेत्री अश्लील गाली का उच्चारण कर बता रही हैं कि ग्रामीण ने किस तरह से अपशब्द का प्रयोग किया। ग्रामीण की पिटाई के दौरान आस पास के कुछ युवा भी एकत्र हो गए और वह भाजपा नेत्री का सपोर्ट करते नजर आए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना रहे शख्स की ओर भाजपा नेत्री का परिचित लपका और कैमरे के सामने हाथ रखकर वीडियो बनाने से मना किया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version