मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर बीजापुर में जिला कार्यशाला, बनी रणनीति

भूषण सेठिया /बीजापुर 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर भाजपा संगठन ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में सोमवार को अटल सदन, जिला भाजपा कार्यालय बीजापुर में जिला स्तरीय कार्यशाला सह संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया

बैठक में अभियान की रूपरेखा, आगामी गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यशाला में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना का प्रतीक है। इस प्रेरणा को बूथ स्तर तक ले जाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है।

 साय ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन में आपसी समन्वय और संवाद को और अधिक मजबूत करें। बूथ को सशक्त किए बिना संगठन सशक्त नहीं हो सकता। कार्यकर्ता सेवा कार्यों और पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं और जनता से निरंतर संपर्क बनाए रखें।

बैठक में बस्तर संभाग सह-प्रभारी (संगठन) हरपाल सिंह भामरा ने भी संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकट, प्रदेश प्रवक्ता टिकेश्वर जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीनिवास मुदलियार, जिला प्रभारी दीपेश अरोरा, जिला अध्यक्ष घासीराम नाग, जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी, महामंत्री फूलचंद गागड़ा, संजय लुक्कड़ सहित बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp0 Facebook 0 Twitter/X 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version