जगदलपुर: जगदलपुर में नक्सलियों के द्वारा 10 जून को भारत बंद का आव्हान किया गया था, इसके अलावा नक्सलियों के द्वारा एक पोकलेन को आग लगा दिया गया था, इसी मामले को लेकर सर्चिंग पर गए पुलिस के आला अधिकारियों को आता देख नक्सलियों ने आईडी ब्लास्ट कर दिया, इस हमले में एएसपी शहीद हो गए। जबकि थाना प्रभारी व एसडीओपी घायल हो गए। इस घटना के बाद मंगलवार को बस्तर रेंज आईजी घटनास्थल पहुँचे, जहाँ जांच के बाद आला अधिकारियों की बैठक भी ली।

बता दें कि कोंटा थाने से महज तीन किमी दूर कोंटा सुकमा मार्ग में नक्सलियों ने रविवार की रात एक पोकलेन को आग लगा दी, जिसके बाद सोमवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे के साथ एसडीओपी भानुप्रताप चंद्राकर व कोंटा थाना प्रभारी सोनल गवला भी साथ मे मौजूद थे, घटनास्थल से वापस आने के दौरान नक्सलियों ने अचानक से ब्लास्ट कर दिया, इस घटना में एएसपी शहीद हो गए, जबकि एसडीओपी व थाना प्रभारी घायल हो गए, इस घटना के बाद डीआईजी कमलोचन कश्यप भी घटनास्थल पहुँचे, जहाँ बताया जा रहा है कि इस ब्लास्ट को करने के लिए नक्सलियों ने 10 किलो के बारूद का उपयोग किया था।

पोकलेन के चारो ओर और भी आईडी लगाए गए थे, जिसे जवानों ने डिफ्यूज कर दिया गया, वही इस मामले को लेकर कोंटा थाने में अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है, इसके अलावा घटनास्थल से विस्फोटक के अवशेष के साथ ही कुछ सबूतों को भी जब्त किया गया है, वही इस घटना के बाद मंगलवार की सुबह आईजी सुंदरराज पी कोंटा पहुँचे, जहाँ सबसे पहले घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में लगातार सर्चिंग किया जा रहा है, वही नक्सलियों के सख्त कार्यवाही किये जाने की बात भी कही गई है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version