रायपुर: श्री रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज को मान्यता दिलाने के एवज में वसूली करने वाले छह आरोपियों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से जुड़े तीन डॉक्टर भी शामिल हैं. इस मामले में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा, बीजेपी सरकार का यही जीरो टॉलरेंस है. CBI स्वतंत्रत एजेंसी है. जहां गड़बड़ी होती है वहां CBI कार्रवाई करती है. आगे भी इस तरह की कार्रवाई होती रहेगी.

Chhattisgarh : जान हथेली पर रख मिक्सर मशीन पर मजदूरों का सफर, हादसों के बाद भी नहीं बदले हालात

बता दें कि सीबीआई ने मंगलवार को छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, दिल्ली के कुल 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की थी. सीबीआई ने छत्तीसगढ़ में 3 डॉक्टरों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया था. यह कार्रवाई मेडिकल कॉलेजों में मान्यता दिलाने के एवज में मोटी वसूली करने के मामले में की गई.

CG – महिला आरक्षक की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे पर लटकी मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, नवा रायपुर के पदाधिकारियों, निरीक्षण कर रहे डॉक्टरों और अन्य बिचौलियों के विरुद्ध सीबीआई ने मामला दर्ज किया है. सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में डॉ. अशोक डी. शेल्के, डॉ. मंजप्पा और चित्रा मदनहल्ली समेत 6 लोग शामिल हैं. सभी आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया है.


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version