कोरबा : कोरबा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आईटीआई चौक से बुधवार चौक जाने वाली मुख्य सड़क पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक नशे में था, उसने तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चलाई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में बंपर भर्ती: 295 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें आवेदन की प्रक्रिया

हादसा गुरुवार रात को हुआ। नशे में धुत कार चालक राहुल यादव ने पहले आईटीआई चौक से कुछ आगे एक स्कूटी और बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद, उसने नियंत्रण खो दिया और एक साइकिल सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया। फिर भी उसकी कार की रफ्तार कम नहीं हुई और उसने विपरीत दिशा से आ रही एक और बाइक को टक्कर मारी, जिसे वह करीब 100-150 मीटर तक घसीटता रहा।

हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने कार चालक राहुल यादव की जमकर पिटाई की। जिसे पुलिस ने बड़ी मशक्कत से भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया। दुर्घटना में घायल हुए 5 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिनमें से दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्राइवेट स्कूलों को बारकोड स्कैनिंग के लिए 7 दिवस की दी मोहलत

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, हादसे में पथरीपारा निवासी 75 वर्षीय मोहम्मद इसराइल और आईटीआई निवासी 21 वर्षीय छोटे लाल साहनी की मौत हो गई है। वहीं, तीन लोग घायल है, जिनका इलाज जारी है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version