CG Breakin News , रायपुर। राजधानी रायपुर में शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। शहर के आधा दर्जन प्रमुख मार्गों को अब नो-फ्लैक्स जोन घोषित कर दिया गया है। इन मार्गों पर यदि किसी ने निजी बैनर, पोस्टर या फ्लैक्स लगाए तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इन मार्गों पर केवल शासकीय विज्ञापनों को ही विशेष छूट दी गई है।

orchestra Dance Video Viral : ऑर्केस्ट्रा में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, BJP नेता पर फ्लाइंग किस देने का आरोप; सियासी घमासान तेज

नगर निगम सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय महापौर-इन-काउंसिल (MIC) की बैठक में लिया गया था। निर्णय के बाद नगर निवेश विभाग की उड़नदस्ता टीम ने संबंधित मार्गों पर नो-फ्लैक्स जोन के सार्वजनिक सूचना बोर्ड लगाकर आम लोगों, राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को आगाह कर दिया है।नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि इन प्रमुख मार्गों पर लगातार बेतरतीब तरीके से बैनर और पोस्टर लगाए जा रहे थे, जिससे न सिर्फ शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही थी |

नो-फ्लैक्स जोन घोषित किए गए मार्ग राजधानी के सबसे व्यस्त और वीआईपी माने जाने वाले मार्ग हैं, जहां प्रतिदिन हजारों वाहनों की आवाजाही होती है। नगर निगम का मानना है कि इन सड़कों को विज्ञापन मुक्त रखने से न केवल ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि शहर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित स्वरूप भी मिलेगा।

नगर निवेश विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा और अवैध रूप से लगाए गए बैनर-पोस्टर तत्काल हटाए जाएंगे। इसके अलावा बार-बार नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है।

नगर निगम ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे शहर को सुंदर बनाए रखने में सहयोग करें और नो-फ्लैक्स जोन में किसी भी तरह के निजी प्रचार-प्रसार से बचें। निगम का कहना है कि भविष्य में अन्य प्रमुख मार्गों को भी चरणबद्ध तरीके से नो-फ्लैक्स जोन घोषित किया जा सकता है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version