बिलासपुर:  महिला को कुल्हाड़ी से मार दिया गया, जिसके बाद उसकी लाश को घर से 100 मीटर दूर फेंक दी गई। खून से लथपथ शव देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि, अभी तक हत्यारों की पहचान नहीं हो पाई है और न ही हत्या के कारणों का पता चला सका है। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है।

पत्रकारिता की सच्ची मशाल जलती रही मुंगेली में – अक्षय लहरे के जन्मदिन समारोह ने रचा एक नया इतिहास

ग्राम खुरदूर के खार में लोगों ने बुधवार की शाम एक महिला की खून से लथपथ लाश देखी। शव की पहचान गांव में रहने वाली कुंवरिया बाई के रूप में की गई। जिसके बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

CG में खुलेगी नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे भूमिपूजन

जांच के लिए पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ ही सर्च डॉग की भी मदद ली। एफएसएल की टीम ने जमीन पर पड़े खून के धब्बे और शरीर पर धारदार हथियार से हुए वार की जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। हत्या की खबर मिलते ही एडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा, एसडीओपी नुपुर उपाध्याय भी मौके पर पहुंच गईं। जांच के बाद पुलिस ने कुल्हाड़ी से महिला पर ताबड़तोड़ की वार की पुष्टि की। देर रात तक अधिकारी डॉग स्क्वायड के साथ आरोपियों की पतासाजी में लगे रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version